फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Song played in Kotwali police station- Thana me baithe, Pandeyji bajave seeti; Police dance video viral

बुरहानपुर: कोतवाली थाने में बजा गाना- थाना में बैठे, पांडेजी बजावे सीटी; पुलिस के डांस का वीडियो वायरल

Sat, 20 Nov 2021 11:59 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 Nov 2021 11:59 AM IST
सार

बुरहानपुर जिले के कोतवाली थाने का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। नया थाना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने गाना-बजाना किया। फिल्मी गानों पर थिरके भी। 

विज्ञापन
Burhanpur: Song played in Kotwali police station- Thana me baithe, Pandeyji bajave seeti; Police dance video viral
बुरहानपुर के कोतवाली थाने के डांस करते पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में डांस करते पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिले के कोतवाली थाने के लोकार्पण अवसर के बाद न केवल पुलिसकर्मियों ने ठुमके लगाए, बल्कि मौज-मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन


वायरल वीडियो 42 सेकंड का है। इसमें पुलिसकर्मी दबंग फिल्म के गाने - थाना में बैठे, पांडेजी बजावे सीटी... पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सीटी भी बजा रहे हैं। दरअसल, कोतवाली थाने की बिल्डिंग को नया स्वरूप दिया गया है। इसके ही लोकार्पण अवसर पर पुलिसकर्मी खुश और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जनसहयोग से बदल दी थाने की तस्वीर
कोतवाली थाने की पुरानी इमारत जर्जर हो गई थी। लंबे समय से उसमें बदलाव की जरूरत थी। इस पर जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने जनसहयोग से इसका कायापलट करने की ठानी। 

करीब 18 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कोतवाली थाने का लोकार्पण गुरुवार को किया गया। छप्पर वाले पुराने जर्जर भवन और कबाड़ के बजाय अब यहा नया भवन तैयार हो गया है। लॉकअप, वेटिंग रूम, वर्किंग रूम सहित अन्य कक्षों के निर्माण में भी तकनीकी बिंदुओं को ध्यान में रखा गया है। कोतवाली परिसर में छोटा-सा बगीचा तैयार किया जा रहा है।  

इन थानों का भी किया कायाकल्प
बुरहानपुर में इससे पहले लालबाग, निंबोला, नेपानगर और गणपति थाने का कायाकल्प हो चुका है। लालबाग थाना आईएसओ अवार्ड की दौड़ में शामिल है। निंबोला थाने में आकर्षक बगीचा और व्यवस्थित पार्किंग तैयार है। नेपानगर व गणपति थाने को व्यवस्थित किया गया है। एसपी ने किला मार्ग की पुलिस लाइन को भी व्यवस्थित कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed