फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News: Congressmen clashed with each other during Jan Aakrosh Yatra

Burhanpur News: जन आक्रोश यात्रा में आपस में भिड़े कांग्रेसी, मंच पर बोलने को लेकर हुआ विवाद

Wed, 20 Sep 2023 10:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 10:41 AM IST
सार

Burhanpur News: बुरहानपुर के इकबाल चौक में सभा के रूप में परिवर्तित हुई इस जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए और यह यात्रा जन आक्रोश की जगह कांग्रेसी आक्रोश यात्रा बन गई। 

विज्ञापन
Burhanpur News: Congressmen clashed with each other during Jan Aakrosh Yatra
जन आक्रोश यात्रा में आपस में भिड़े कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा इंदौर इच्छापुर राजमार्ग से बुरहानपुर पहुंची, निबोला बोरगांव होते हुए यह यात्रा बुरहानपुर के इकबाल चौक में सभा के रूप में परिवर्तित हुई इस जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए और यह यात्रा जन आक्रोश की जगह कांग्रेसी आक्रोश यात्रा बन गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल बुरहानपुर पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जैसे ही सभा स्थल पर पहुंची और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उद्बोधन शुरू हुआ तो बुरहानपुर के अल्पसंख्यक नेता फरीद काजी बोलने खड़े हुए, तो उन्हें बोलने से रोका गया इसके बाद मंच पर ही अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। फरीद काजी जो कि पूर्व विधायक हमीदुद्दीन कई के भतीजे हैं उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सामने हंगामा कर दिया और नीचे से कांग्रेस के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख सज्जन सिंह वर्मा ने मंच का संचालन संभाला और उन्होंने सभी को शांत किया। इसके बाद युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस की जिंदाबाद के नारे लगाए और युवाओं में जोश फूंकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की इस जन आक्रोश यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव संजय दत्त, यात्रा प्रभारी कांतिलाल भूरिया, सज्जन सिंह वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य बताते हुए विधानसभा प्रभारी कैलाश कुंडल बताया कि भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। लोगों में आक्रोश है उसे देश के सामने लाना चाहते हैं मंच पर जो कुछ भी हुआ वह कार्यकर्ताओं का जोश है जो अपने-अपने नेताओं के लिए नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed