फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Illegal liquor was being made by installing furnaces on the banks of drains at Balwad Tekri

Burhanpur: बलवाड़ टेकरी पर नाले किनारे भट्टियां लगा बना रहे थे अवैध शराब, दबिश देकर नष्ट किया 11 लाख का माल

Thu, 31 Aug 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 07:17 PM IST
सार

बुरहानपुर में 60 पुलिसकर्मियों ने मिलकर 250 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की तो वहीं करीब 11000 लीटर कच्ची महुआ लहान को भी नष्ट करवाया गया। पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Burhanpur: Illegal liquor was being made by installing furnaces on the banks of drains at Balwad Tekri
बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की बुरहानपुर पुलिस ने शराब के अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की पांच टीमों ने मिलकर यहां के बलवाड़ टेकरी क्षेत्र में गुरुवार को अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब 60 पुलिसकर्मियों ने मिलकर 250 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की तो वहीं करीब 11000 लीटर कच्ची महुआ लहान को भी नष्ट करवाया गया। पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण भी पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन

 
बुरहानपुर पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों के बारे में मुखबिर से मिल रही लगातार सूचनाओं पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को बलवाड़ टेकरी पर नालों के किनारे भट्टियां लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बनाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इसके बाद शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में यहां के तीन थानों को मिलाकर पांच टीमें बनाई गईं। बलवाड़ टेकरी पर दबिश के दौरान शिकारपुरा, शाहपुरा और निंबोला के तीन थानों के थाना प्रभारी, थानों एवं पुलिस लाइन के महिला-पुरुष कर्मचारी सहित 60 का पुलिसबल शामिल था। 
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस द्वारा बलवाड़ टेकरी पर दबिश में तकरीबन 70 से 80 घरों की सघन चैकिंग की गई और शराब बनाने में लिप्त आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दबिश के दौरान 250 लीटर अवैध देशी महुआ शराब कीमती करीबन 50,000 रुपयेभी जब्त की गई। इसी के साथ ही 30-30 लीटर के नीले एवं 15-15 लीटर की सफेद केनों में भरी 11000 लीटर कच्ची महुआ लहान जिसकी कीमत करीबन ग्यारह लाख रुपये भी नष्ट की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed