फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Attempt to kill former District Congress President, unknown attacker shot in the head, condition critical

बुरहानपुर: पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या का प्रयास, अज्ञात हमलावर ने सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 21 Feb 2022 03:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 03:09 PM IST
सार

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या की कोशिश की गई। अज्ञात हमलावर ने कांग्रेस नेता पर गोली चलाई जो कि उनके सिर में जा लगी। फिलहाल प्रमोद अमोदे का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Burhanpur: Attempt to kill former District Congress President, unknown attacker shot in the head, condition critical
कांग्रेस नेता प्रमोद अमोदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद अमोदे की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। कांग्रेस नेता को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अज्ञात हमलावर ने हत्या करने की नियत से सिर में गोली मारी थी, जिसे डॉक्टरों ने ब्रेन सर्जरी कर निकाल दिया। कांग्रेस नेता की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


गोलीबारी की घटना की जानकारी के बाद एडिशनल एसपी, शाहपुर थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कांग्रेस नेता पर हुए हमले से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


पार्टी के दौरान मारी गोली
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रमोद आमदे शाहपुर के अपने गोडाउन में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक वेपन भी मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed