फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bulldozer of 'Mama' ran in the capital: Encroachment removed from government land worth 14 crores at different places

राजधानी में चला ‘मामा’ का बुलडोजर: 14 करोड़ कीमत की शासकीय भूमि से अलग-अलग जगह अतिक्रमण हटाया

Thu, 07 Apr 2022 09:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने कोलार और हुजूर एसडीएम इलाके में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। दोनों जगह पर 14 करोड़ कीमत की भूमि पर कब्जा किया हुआ था।

विज्ञापन
Bulldozer of 'Mama' ran in the capital: Encroachment removed from government land worth 14 crores at different places
राजधानी में 14 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने कोलार और हुजूर एसडीएम इलाके में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। दोनों जगह पर 14 करोड़ कीमत की भूमि पर कब्जा किया हुआ था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गुडे बदमाशों और भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके तहत भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कोलार में एडीएम दिलीप यादव के नेतृत्व में एसडीएम कोलार क्षितिज शर्मा और तहसीलदार ने नगर निगम अमले के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एडीएम दिलीप यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत इनायपुर, रातीबड़ में प्रीमियर ऑटो मोबाइल वर्कशॉप बना जहीर ने खसरा क्रमांक 40, रकबा .600 हैक्टेयर (6 हजार वर्गमीटर) पर अतिक्रमण किया था। जिस भूमि की बाजार लागत मूल्य 9 करोड़ 36 लाख रूपये थी। जिसे  जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हटाया गया।

विज्ञापन

वहीं दूसरी कार्रवाई हुजूर एसडीएम इलाके में की गई। एसडीएम आकाश श्रीवास्तव और तहसीलदार चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रातीबढ खसरा क्रमांक 101/1/2, रकबा 1.486 हैक्टेयर अवध नारायण द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ है, भूमि को पुराने स्वरूप में लाया गया । इसके अलावा सिकंदराबाद में शासकीय भूमि पर शाहिद खान अवैध तरीके से दुकान का निर्माण कर रहा था, जिसे हटाया गया। वहीं, ग्राम सरवर में छोटराम पिता गोविंद राम शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर प्लॉट बेच रहा था, जिसको मूल स्वरूप में लाया गया। इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, ग्राम बरखेड़ा नाथू में निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed