फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BSP changed its candidate in Muraina, Kartar Singh will contest now in Lok Sabha Election

मध्यप्रदेश : मुरैना में बसपा ने बदला प्रत्याशी, अब करतार सिंह भडाना लड़ेंगे चुनाव

Wed, 17 Apr 2019 10:24 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 17 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
BSP changed its candidate in Muraina, Kartar Singh will contest now in Lok Sabha Election
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया है। पहले इस सीट से डॉ. रामलखन कुशवाहा चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी करतार सिंह भडाना को दे दी गई है। पार्टी द्वारा यह फैसला लेने पर बसपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब बाहर का ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारना है तो रामलखन कुशवाहा को ही यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए क्योंकि वह पिछले दो महीने से यहां काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की इस बात पर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामडी गौतम ने कहा कि यह पार्टी प्रमुख मायावती का निर्णय है। रामजी गौतम व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने बुधवार को गांधी बाल निकेतन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कहा था कि भडाना का चुनाव लड़ना तय है, उनके नाम की सूची भी जल्द जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को कुशवाहा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बताया जाता है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें बुलाया था। तभी से इस बात की अटकलें तेज हो गईं थीं कि यहां से प्रत्याशी बदला जा सकता है। बुधवार शाम को बसपा ने सूची जारी करते हुए इस अटकल को सही साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed