फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brutality: Grandfather murdered in Mauganj, son, daughter-in-law and grandson killed him

हैवानियत: बस इतनी सी बात पर बेटे-बहू और पोते ने उतारा मौत के घाट, किसी ने फावड़े से तो किसी ने लाठियों से मारा

Wed, 01 Oct 2025 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 08:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में रिश्तों में हैवानियत का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग को उसी के बेटे, बहू और पोते ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे बात भी बहुत ही मामूली सी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Brutality: Grandfather murdered in Mauganj, son, daughter-in-law and grandson killed him
बेटे-बहू और पोते ने बुजुर्ग की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम हाटा में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार रात खौफनाक मोड़ ले लिया। दुर्गा पंडाल में बहू को नाचने से रोकना 70 वर्षीय बुजुर्ग रामरती विश्वकर्मा को इतना भारी पड़ा कि उनके ही परिवार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। गांव के दुर्गा पंडाल में रामरती विश्वकर्मा की बहू अन्य महिलाओं के साथ नाच रही थी। इसी दौरान रामरती पंडाल पहुंचे और उन्होंने बहू को ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और घर लौटने के बाद विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नूर ने गोलू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर किया दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में आकर मृतक का पोता सोनू विश्वकर्मा उर्फ हरिश्चंद्र (24 वर्ष) घर से फावड़ा उठा लाया और दादा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फावड़े का वार सीधे दादा के सीने और चेहरे पर किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद मृतक का बेटा वेदप्रकाश विश्वकर्मा (37 वर्ष) और उसकी पत्नी भी लाठी लेकर टूट पड़े और रामरती को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में की गई इस हत्या ने पूरे गांव को सन्न कर दिया है। एक मामूली नाच-गाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा पूरे परिवार की दरिंदगी में बदल गया, जिसमें बेटे, बहू और पोते ने मिलकर अपने ही परिवार के बुजुर्ग की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed