{"_id":"5f4b7cc1c6570722e86601d8","slug":"bridge-collapsed-in-seoni-district-of-madhya-pradesh-just-before-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी में करोड़ों की लागत से हुआ था पुल का निर्माण, आज उद्घाटन से पहले बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी में करोड़ों की लागत से हुआ था पुल का निर्माण, आज उद्घाटन से पहले बहा
Sun, 30 Aug 2020 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
सिवनी नदी में बहा पुल
- फोटो : ट्विटर स्क्रीनशॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही बह गया। जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर बने इस पुल का इस्तेमाल करीब एक महीना पहले ही शुरू हुआ था। आज इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन उससे पहले ही यह पुल भ्रष्टाचार की बाढ़ में बह गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस पुल के निर्माण में तीन करोड़ सात लाख रुपये की लागत आई थी। इसका निर्माण कार्य एक सितंबर 2018 में शुरू हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि यह पुल केवलानी विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां के विधायक भाजपा के राकेश पाल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के करीब-करीब सभी बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश के नौ जिलों के 394 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, सात हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री को दी बाढ़ की स्थिति की जानकारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में बाढ़ के हालातों के बारे में बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने होशंगाबाद और अन्य जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
बता दें कि राज्य में पिछले दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण होशंगाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। प्रदेश में स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए शनिवार को सेना और एनडीआरएफ को उतारा गया था।
