फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bolero collided with bike riders in betul one of the twin brothers died in the accident the other serious

Accident: बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में जुड़वा भाइयों में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 20 Jan 2023 02:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

बैतूल जिले के भौरा के पास एक बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में जुड़वा भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Bolero collided with bike riders in betul one of the twin brothers died in the accident the other serious
बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले के भौरा में स्थित सुखी नदी के पास एक बोलेरो ने बाइक सवार दो जुड़वा भाइयों को टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। फिलहाल घायल को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मृतक का शव पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विजय अखंडे (उम्र 18 वर्ष, निवासी बारदा रैयत थाना केसला) अपने जुड़वा भाई अजय अखंडे (उम्र 18 वर्ष) के साथ शाहपुर मेला घूमने आया था। मेला घूमने के बाद गुरुवार शाम 5:00 से 6:00 बजे के आसपास दोनों भाई अपने घर वापस जा रहे थे,तभी भौरा में सुखी नदी के पास एक बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दोनों जुड़वा भाई गिर गए। हादसे में विजय अखंडे की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जिस बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है, वह पुलिस की है। घटनास्थल पर गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिसमें पुलिस लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed