{"_id":"59968f1d4f1c1bbd378b4694","slug":"body-of-a-youth-was-found-outside-the-state-run-hospital-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सरकारी अस्पताल के गेट पर पड़ी थी चीटियों के झुंड से घिरी युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सरकारी अस्पताल के गेट पर पड़ी थी चीटियों के झुंड से घिरी युवक की लाश
amarujala.com: presented by- हर्षित गौतम
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के सरकारी अस्पताल की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के गेट पर एक युवक का शव चीटियों के झुंड से घिरा पड़ा हुआ था। संयोगितागंज पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक शव बुधवार रात से अस्पताल के एंट्रेंस के बाहर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक कौन है? और उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि जिस युवक की डेड बॉडी मिली है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था या नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें: शव गोद में लेकर पैदल गई महिला
अस्पताल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर वीएस पॉल ने कहा कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदौर में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है जहां इस तरह की लापरवाही देखने को मिली हो।
विज्ञापन
पढ़ें: सोशल मीडिया पर प्रेमिका की फोटो डाल लिखा-वो मुझे मारना चाहती है, नहर में मिली लाश
पिछले साल जून में इसी तरह का एक और मामला सामने आया था जब एक जिला अस्पताल में एक छोटी बच्ची के शव को चीटियां खा रही थीं। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना था।
