{"_id":"6234812beefc5b4cba59f378","slug":"bloody-clash-in-bhind-sarpanch-and-former-sarpanch-s-family-clashed-over-the-issue-of-playing-dj-on-holi-one-killed-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड में खूनी संघर्ष: होली पर डीजे बजाने की बात पर भिड़े सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवार, फायरिंग में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड में खूनी संघर्ष: होली पर डीजे बजाने की बात पर भिड़े सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवार, फायरिंग में एक की मौत
Fri, 18 Mar 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 18 Mar 2022 06:25 PM IST
सार
डीजे बजाने की बात पर भिंड जिले में सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर गोलियां चलीं। पूर्व सरपंच के बेटे की मौत हो गई, एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भिंड जिले में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिंड जिले में होली के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवार के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की, इसमें एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल है। सरपंच और उनके पक्ष के लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनावर गांव का है। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर पूर्व सरपंच लोकेंद्र सिंह भदोरिया के परिवार ने डीजे लगाया था। तेज आवाज़ होने को लेकर सरपंच रंजीत सिंह भदौरिया ने आपत्ति ली। लेकिन दूसरे पक्ष ने जब बात अनसुनी की तो सरपंच ने अपने आधा दर्जन साथियों के मिलकर 25-30 राउंड फ़ायर किए। इस घटना में पूर्व सरपंच के बेटे केशव भदौरिया की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ज़िला अस्पताल लाया गया है।
सूचना मिलते ही ऊमरी थाना टीआई विनय सिंह तोमर मय बल के मौके पर पहुंच गए, लेकिन इस दौरान आरोपित भाग निकले हैं। सरपंच और उनके पक्ष के लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।