फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP won in Kamal Nath's stronghold Chhindwara, Congress could not win even after fencing

Chhindwara: कमलनाथ के गढ़ में खिला कमल, बाड़ेबंदी के बाद भी कांग्रेस को मिली शिकस्त, क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा

Mon, 08 Aug 2022 06:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को चार निकायों में चौरई, अमरवाड़ा, बिछुआ और लोधीखेड़ा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने गए। निकाय चुनाव में बाजी मारते हुए भाजपा ने चारों निकाय पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
BJP won in Kamal Nath's stronghold Chhindwara, Congress could not win even after fencing
छिंदवाड़ा के चार निकायों में भाजपा जीती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को चार निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा ने निकाय चुनाव में बाजी मारते हुए चारों निकाय पर कब्जा जमाया है। जबकि बहुमत के बाद भी चांद में कांग्रेस को भितरघात का सामना करना पड़ा और बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग का लाभ लेते हुए जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जिले के चौरई, अमरवाड़ा, बिछुआ और लोधीखेड़ा परिषद को सोमवार को नए अध्यक्ष मिले। अमरवाड़ा में प्रीति नितिन तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। यहां कांग्रेस की नवीता विनोद चौरसिया को कांटे की टक्कर देते हुए प्रीति ने एक वोट से जीत हासिल की। चौरई में 18 साल बाद भाजपा का अध्यक्ष बना है। सालों बाद भाजपा यहां अपना विजयी परचम लहराने में कामयाब हुई। यहां पूर्णिमा शरद जैन ने चित्रा अंकित पांडे को हराकर जीत हासिल की। यहां भाजपा के पास पहले से पूर्ण बहुमत में थी। 
विज्ञापन


वहीं, नगर परिषद चांद में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चांद में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा, जबकि बीजेपी को क्रॉस वोटिंग का फायदा मिला और भाजपा के दान सिंह पटेल दो वोट से जीत गए, जबकि कांग्रेस के ऋषि वैष्णव को हार का मुंह देखना पड़ा। बताया जा रहा है कि चांद में कांग्रेस से पार्षद का चुनाव जीते देवेंद्र पटेल अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वे ऐन समय पर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के पक्ष में वोटिंग कर दी। देवेंद्र पटेल भाजपा से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। एक और सदस्य ने चांद में क्रॉस वोटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद बिछुआ में रामचंद्र बोबडे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहां पर भाजपा के पास पहले से ही बहुमत था, इसलिए जीतना आसान रहा। वहीं, लोधिखेड़ा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्चना वीरेंद्र जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुई। यहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अपनी मजबूत रणनीति के चलते भाजपा ने चारों जगह जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed