फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP will celebrate 100th birthday of Rajmata Scindia warmly

भाजपा धूमधाम से मनाएगी राजमाता सिंधिया का 100वां जन्मदिवस, जल्द शुरू होंगी तैयारियां

Thu, 20 Sep 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 20 Sep 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate 100th birthday of Rajmata Scindia warmly
केंद्र सरकार विजया राजे सिंधिया के 100वें जन्मदिवस को धूम-धाम से मनाने की योजना बना रही है। केंद्रीय  कैबिनेट की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मोत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, इसकी जल्द से जल्द तैयारी की जाएगी। बता दें कि विजयाराजे सिंधिया का 100वां जन्मदिवस 12 अक्टूबर को है। सरकार इस उपलक्ष्य में सालों भर अलग-अलग समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 
विज्ञापन

 
सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था। वह ग्वालियर में राजमाता के नाम से प्रसिद्ध रही हैं। राजमाता भाजपा से संसद सदस्य रहीं और वह जन संघ की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। 
विज्ञापन


बता दें कि इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा सिंधिया के जन्मदिवस को चुनाव प्रचार के रूप में भुनाना चाहती है, क्योंकि भाजपा को इस बार कांग्रेस से बड़ी टक्कर मिल रही है और ऐसा माना जा रहा है कि सालभर तक चलने वाले इस जन्मोत्सव का फायदा भाजपा को आगामी चुनाव में होगा। राज्यसरकार ने इस योजना के लिए लंबा चौड़ा ब्लूप्रिंट भी तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राजमाता की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया जो शिवराज कैबिनेट में मंत्री भी हैं, पार्टी की कार्यकारी बैठक छोड़ कर चली गई थीं। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि मंच पर अन्य लोगों के चित्र थे, लेकिन उनकी माता का चित्र वहां नहीं था। यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वह इस मुद्दे को इसलिए नहीं उठा रही हैं क्योंकि स्व. राजमाता उनकी मां थीं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राजमाता ने पार्टी के लिए कई बलिदान दिए थे। 


इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के कार्यक्रमों के निर्धारण के बाद होगी। ये कार्यक्रम 29 सितंबर से शुरू होंगे। वहीं, स्वच्छता अभियान भी पूरे देश में चल रहा है जो महात्मा गांधी के जन्मदिवस यानी दो अक्टूबर तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed