फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP should provide relief from Center instead of doing politics on flood issue, Says Kamal Nath

बाढ़ के मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय केंद्र से राहत राशि दिलाये भाजपा: कमलनाथ

Sun, 22 Sep 2019 04:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 22 Sep 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
BJP should provide relief from Center instead of doing politics on flood issue, Says Kamal Nath
मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को प्रदेश भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान पर राजनीति करने की बजाय भाजपा नीत केन्द्र सरकार से राहत राशि राज्य सरकार को दिलवाने के लिए दिल्ली में धरने पर बैठना चाहिये।
विज्ञापन


कमलनाथ ने जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार राज्य में हाल ही में आयी बाढ़ से 11861 करोड़ रुपये की संपत्ति और फसलों का नुकसान हुआ है। इसके चलते मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से धनराशि की मांग की है। कमलनाथ ने भाजपा नेताओं का नाम लिये बगैर कहा कि वे इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय केन्द्र सरकार से राहत राशि जल्द से जल्द मध्यप्रदेश सरकार को दिलवाने के लिए दिल्ली में धरने पर बैठना चाहिये, ताकि हम पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंदसौर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रदर्शन कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ एक निर्वाचित सरकार के मुखिया हैं। उन्हें मदद मांगने के लिए स्वयं दिल्ली जाना चाहिए। यहां पर बैठकर मुझे कोसने से कुछ नहीं होगा। जब मैं मुख्यमंत्री था तब क्या मैंने कभी विपक्ष से दिल्ली से मदद लाने के लिए कहा।

कमलनाथ ने कहा कि नीमच, मंदसौर एवं भिण्ड जिलों में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैमरा की राजनीति और बड़े विज्ञापन की राजनीति युवाओं के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकती।

वह जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 करोड़ रुपये की लागत से 220 बिस्तर वाले सुपर स्पेशियेलिटी ब्लाक के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। इसी तरह प्रदेश का नवनिर्माण हमारे नौजवानों के हाथ में है। सरकार ने पिछले नौ माह में कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने और किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हम कृषि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed