फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP's Tridev training started: VD Sharma said the party Congress, which brought the idea of crushing Jana Sangh, is losing its existence today.

BJP का त्रिदेव प्रशिक्षण शुरू: वीडी शर्मा बोले- जनसंघ को कुचलने का विचार लाने वाली पार्टी कांग्रेस आज अपना अस्तित्व खो रही

Sat, 30 Apr 2022 05:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Apr 2022 05:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बीजेपी ने बूथ को सक्रिय करने शनिवार से दो दिवसीय 2 लाख त्रिदेव का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है।  

विज्ञापन
BJP's Tridev training started: VD Sharma said the party Congress, which brought the idea of crushing Jana Sangh, is losing its existence today.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में भाजपा जुट गई है। बीजेपी बूथों पर अपनी सक्रियता फिर से दिखाने लगी है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने शनिवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है।  इसमें 2 लाख 'त्रिदेव' को प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश बीजेपी शनिवार से शुरू प्रशिक्षण शिविर में त्रिदेव को प्रशिक्षण दे रही है। भोपाल के संत हिरदाराम नगर मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा बीजेपी कैडर बेस ऑर्गनाइजेशन है। कार्यकर्ता आधारित संगठन केवल नारा लगाने या कहने के लिए नहीं है। बीजेपी कार्यकर्ता आधारित संगठन होने के नाते आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। लेकिन हमें इस बात का गर्व है घमंड नहीं है। शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि आज भारत के 70 प्रतिशत भू भाग पर बीजेपी स्वच्छ प्रशासन देने का काम कर रही है।  
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का प्रावधान किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तय किया था कि देश के अंदर दो विधान, दो प्रधान और दो कानून नहीं चलेंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ बनाया और धारा 370 के खिलाफ आंदोलन करके जेल चले गए। तब नेहरू जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी से कहा था कि मैं इस जनसंघ को भारत के अंदर कुचलकर रख दूंगा। तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जेल के अंदर से कहा था कि नेहरू जी मुझे नहीं पता कि जनसंघ कब कुचला जाएगा, लेकिन मैं इतना जरूर बता देता हूं कि यह विचार जिसके मन में आया है, उस विचार को जरूर हम इस भारत से समाप्त कर देंगे। आज वह कांग्रेस रूपी विचार आज इस देश से अप्रासंगिक हो रहा है। आज वे अपना अस्तित्व खो रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है त्रिदेव
बीजेपी ने बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए को त्रिदेव की संज्ञा दी है। बीजेपी का दावा है कि प्रदेश के 65 हजार बूथों में से 61 हजार बूथों को डिजिटल किया है। अब बीजेपी पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों को डिजिटल बनाएगी। 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल बूथों को अपडेट करने के साथ संगठन एप के बारे में एप संचालकों और साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंडल स्तर पर हो रहे प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं।
 
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यदि कोई संकल्प लेते हैं तो उसे हर परिस्थिति में पूर्ण करके ही दम लेते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया कि प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाएंगे। उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कर बूथ को सामाजिक समरसता के अनुरूप सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाते हुए समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करना है तो हमारे कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में जुट जाते हैं। बूथ विस्तारक अभियान की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। बूथ विस्तारक के दौरान बड़वानी, खरगौन, झाबुआ जैसे आदिवासी क्षेत्रों में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस तरह परिश्रम की पराकाष्ठा कर बूथ को डिजिटल बनाने का काम किया है वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल वोट की राजनीति नहीं की, हमने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से बेटियों के घटते लिंगानुपात के अंतर को न सिर्फ कम किया है बल्कि बेटियां को वरदान बनाने का काम किया है। आज प्रदेश में 43 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बनी हैं। यह सामाजिक परिवर्तन लाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाले हमारे त्रिदेव साधारण कार्यकर्ता नहीं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रतिनिधि हैं।


शर्मा ने कहा कि इस वर्ष को हम स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं। ठाकरे जी हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर देते थे। इस वर्ष हमें संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण में जुटना है। इसके लिए हमें प्रशिक्षित होकर संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि बूथ के त्रिदेवों को बूथ पर होने वाले 22 प्रमुख कार्यों को अपने अपने बूथों पर सुनिश्चित करना है। हमें अपने संगठन कार्यों को करने के साथ ही हर बूथ पर की वोटर्स को भी संगठन से जोडना है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed