फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MLA Vishnu Khatri offers free mobile recharge after corona vaccination

इनाम: भाजपा विधायक का अनोखा ऑफर, कहा- कोरोना का टीका लगवाओ, फ्री रिचार्ज होगा मोबाइल

Thu, 17 Jun 2021 11:47 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Thu, 17 Jun 2021 11:47 PM IST
सार

भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट से भारतीय भाजपा विधायक विष्णु खत्री ने यह अनोखा एलान किया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी शख्स वैक्सीन लगवाएगा, उसका मोबाइल रिचार्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
BJP MLA Vishnu Khatri offers free mobile recharge after corona vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना का टीका लगवाने के लिए देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में मध्यप्रदेश भी पीछे नहीं है, लेकिन राज्य में भाजपा के एक विधायक ने टीका लगवाने वालों को अनोखा ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी व्यक्ति कोरोना का टीका लगवाएगा, वह खुद उसका मोबाइल रिचार्ज कराएंगे। हालांकि, विधायक ने यह नहीं बताया कि रिचार्ज कितने रुपये का कराया जाएगा। 

विज्ञापन


30 जून तक रहेगा ऑफर
जानकारी के मुताबिक, भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट से भारतीय भाजपा विधायक विष्णु खत्री ने यह अनोखा एलान किया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी शख्स वैक्सीन लगवाएगा, उसका मोबाइल रिचार्ज कराया जाएगा। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ 30 जून तक जारी रहने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


पंचायत को भी मिलेगी इनाम
गौरतलब है कि भाजपा विधायक ने अपने क्षेत्र में आने वाली पंचायतों को भी इनाम देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी पंचायत 100 फीसदी वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा कर लेगी, उसे विधायक निधि से 20 लाख रुपये का फंड विकास कार्यों के लिए अलग से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद के विधायक भी कर चुके एलान
विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर ग्रामीण इलाका है, जहां वैक्सीन को लेकर लोगों में काफी भ्रांतियां हैं। ऐसे में 30 जून तक टीका लगवाने वालों को फ्री मोबाइल रिचार्ज का ऑफर दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं। बता दें कि इससे पहले होशंगाबाद के भाजपा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाले गांव को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed