फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP manifesto Drishti patra for Madhya Pradesh Assembly Elections

मध्यप्रदेश के लिए भाजपा ने जारी किया दृष्टि पत्र, किसानों और आधी आबादी पर 'दृष्टि'

Sat, 17 Nov 2018 07:49 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
BJP manifesto Drishti patra for Madhya Pradesh Assembly Elections
कांग्रेस ने जारी किया मध्यप्रदेश के लिए घोषणापत्र - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे दृष्टि पत्र का नाम दिया गया है। खास बात ये है कि इस बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया गया है, जिसे नारी शक्ति संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। सीएम शिवराज ने कहा कि इसमें विकास का रोडमैप दिखाई देगा। किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
विज्ञापन

ये हैं कुछ बड़े वादे:

1. सिंचाई व्यवस्था 41 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 80 लाख हेक्टेयर तक ले जाया जाएगा
2. किसानों की सुविधा के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष
3. नर्मदा एक्सप्रेसवे, चंबल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट पर काम होगा
4. शहरों का रूप बदलने के लिए अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ खर्च
5. स्मार्ट विलेज की परियोजनाओं की घोषणा
6. नारी शक्ति संकल्प पत्र अलग से जारी
7. स्वसहायता महिला समूहों का आंदोलन का रूप दिया जाएगा
8. 12वीं में 75% अंक लाने पर छात्राओं को स्कूटी
9. महिला भूमि धारकों के लिए आर्थिक सहायता सीधे बैंक से
10. एमपी फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी
11. नए वेतन आयोग की स्थापना का वादा
12. युवाओं के लिए हर हाथ, एक काज योजना की शुरुआत करेंगे 
13. हर संभाग में गौ अभयारण्य की स्थापना
14. सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 70 साल करने की तैयारी

भोपाल के भाजपा कार्यालय में सीएम शिवराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र तोमर समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया गया। भाजपा ने दावा किया कि उसे जनता से 30 हजार सुझाव मिले जिसमें से 700 सुझावों को शामिल किया गया। 
विज्ञापन


अरुण जेटली ने शिवराज सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा, "मैं शिवराजजी को बधाई देना चाहूंगा कि जिस तरह से उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारु राज्य से बाहर निकालकर यहां तक पहुंचाया है। "
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पहले ही वचनपत्र नाम से अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। जिसमें सैकड़ों घोषणाएं की गईं।

सत्तारुढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने चौथी बार प्रदेश में सत्ता आने का आह्वान करते हुए अबकी बार 200 पार का नारा दिया है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed