फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader Ramratan Payal says to reporters Go to afghanistan petrol is cheap

बिगड़े बोल: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर बोले भाजपा नेता, अफगानिस्तान जाओ वहां सस्ता मिल रहा

Fri, 20 Aug 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 20 Aug 2021 11:00 AM IST
सार

पत्रकारों के सवाल पर भाजपा नेता इतने गुस्सा गए कि उन्होंने अफगानिस्तान जाने की नसीहत दे डाली। भाजपा नेता रामरतन पायल ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल महंगे तो तालिबान शासित अफगानिस्तान चले जाओ वहां पर सस्ता पेट्रोल मिल जाएगा। नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
BJP leader Ramratan Payal says to reporters Go to afghanistan petrol is cheap
भाजपा नेता की नसीहत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार है। इसके चलते आम आदमी को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने विवादित बयान दिया है। मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ने कहा कि अगर आपको पेट्रोल-डीजल सस्ता चाहिए तो तालिबान शासित अफगानिस्तान चले जाइए, वहां सस्ता पेट्रोल मिल रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश के कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल से पत्रकारों ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि तालिबान, चले जाओ, वहां पेट्रोल 50 रुपये है । वहां से भरवा के लाओ, वहां भरवाने वाला कोई नहीं है। पायल ने पत्रकारों से कहा कि देश में कोरोना की दो लहरें आ चुकी हैं, तीसरी लहर आने वाली है। देश किस हालत से गुजर रहा है, आपको पता है? आप लोगों को सिर्फ पेट्रोल-डीजल की पड़ी है।

विज्ञापन


भाजपा नेता के बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी जारी है। मध्यप्रदेश भाजपा के कटनी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल से जब पत्रकार ने महंगे पेट्रोल को लेकर सवाल पूछा तो कह रहे हैं- अफगानिस्तान चले जाओ वहां 50 रुपए लीटर पेट्रोल है। हे ईश्वर ! भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमतें देश भर के अधिकांश राज्यों में लगभग 90 रुपये तक पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed