फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader on demonetisation troubles People die waiting in line for ration too

नोटबंदी पर बोले बीजेपी उपाध्यक्ष - 'लोग तो राशन की लाइन में भी मर जाते हैं'

Mon, 14 Nov 2016 08:25 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
BJP leader on demonetisation troubles People die waiting in line for ration too
- फोटो : social media

500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज कराने के लिए लोग घंटों बैंकों में खड़े हो रहे हैं। इस दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आ रही है। लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने इस पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग तो राशन की लाइन में भी मर जाते हैं। हालांकि उन्होंने बाद अपनी बात को संभालते हुए कहा कि अब आगे ऐसा न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन



बता दें कि मध्य प्रदेश के सागर में बैंक की कतार में खड़े एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। करीब एक घंटे से लाइन में खड़े 70 वर्षीय विनोद कुमार पांडेय अचानक गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


सहस्रबुद्धे सोमवार को भोपाल में जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत है। पीएम मोदी ने इस अभियान को जनसत्याग्रह बना दिया है। ये केवल एक कानूनन निर्णय नहीं, जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि लोग बहुत हड़बड़ी में काम कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अभी बहुत समय है सब आराम से अपना काम करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed