फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp in problem before mp election

भाजपा में असंतोष, नेता अंडरग्राउंड!

Sat, 12 Oct 2013 03:26 AM IST
अमर उजाला, ग्वालियर
अमर उजाला, ग्वालियर Updated Sat, 12 Oct 2013 03:26 AM IST
विज्ञापन
bjp in problem before mp election

मध्यप्रदेश में सत्ताधारी भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर परेशान है। टिकट वितरण को लेकर पार्टी में जबरदस्त उठापटक मची है। कार्यकर्ताओं का अंसतोष बढ़कर नेताओं के घेराव तक जा पहुंचा है।

विज्ञापन


एकजुट-आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिख रही पार्टी अंदरूनी गुटबाजी से परेशान है। अभी टिकट घोषित नहीं किये हैं, बावजूद इसके लगातार बढ़ती नाराजगी से बड़े नेता हैरान हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई नेता भूमिगत हो गये हैं। उन्होंने फिलहाल कार्यकर्ताओं से ही मिलना छोड़ दिया है। सूत्रों की मानी जाए तो टिकट वितरण से पूर्व ही पार्टी में जूतम-पैजार की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश छोड़ेंगे प्रभात झा!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जल्दी ही मध्यप्रदेश छोड़ेंगे और अपने प्रभार के राज्य आंध्र प्रदेश में पार्टी की कमान संभालेंगे। प्रभात झा इन दिनों अपनी ही पार्टी व सरकार में उपेक्षा के शिकार हैं।

इसके चलते पहले ग्वालियर और राज्य से ही उनका मोह भंग हो गया लगता है। इसी के चलते उनके जल्द ही राज्य को अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल, प्रकाश झा काफी समय से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व संगठन महामंत्री अरविंद मेनन की मनमानी से भाजपा नेता प्रभात झा उपेक्षित है।

इसी के चलते उन्होंने अब विधानसभा चुनाव में पार्टी को राम भरोसे छोड़ आंध्र प्रदेश जाने का मन बना लिया है। वे मध्य प्रदेश की टिकट वितरण और चुनाव अभियान समिति घोषित न किये जाने से भी वह आहत हैं। कभी उनके साथ साये की तरह चिपके रहने वाले पार्टी नेताओं ने भी उनसे दूरी बना ली है।


गौरतलब है कि मूलरूप से ग्वालियर के निवासी प्रभात झा का पहले अपने शहर से मोहभंग हुआ तो भोपाल रहने लगे थे। जानकारों की मानें तो उनका पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते अब मध्यप्रदेश से ही मोहभंग हो गया है जिसके चलते वे जल्द यहां से विदाई ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed