फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP expels former MP Premchand Guddu from party

भाजपा ने सिंधिया का विरोध कर रहे पूर्व सांसद गुड्डू को पार्टी से निकाला

Wed, 27 May 2020 06:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Wed, 27 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
BJP expels former MP Premchand Guddu from party
प्रेमचंद गुड्डू (फाइल फोटो)

अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद बौरासी "गुड्डू" को बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। गुड्डू पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लगातार तीखी बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने उन्हें 19 मई को नोटिस जारी कर कहा था कि वह इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव की पृष्ठभूमि में प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और उनका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।
विज्ञापन


इस नोटिस के जवाब के लिए गुड्डू को सात दिन का वक्त दिया गया था। भाजपा की इंदौर जिला इकाई (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेश सोनकर ने बताया कि तय समयसीमा में नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुड्डू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुड्डू ने इस कदम को बेमानी बताते हुए दावा किया कि वह राज्य की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के पतन से काफी पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बाकायदा पत्र लिखकर स्पष्ट कर चुका हूं कि राज्य में (23 मार्च को) भाजपा की सरकार बनने से पहले ही मैं नौ फरवरी को इस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे चुका हूं। अब भाजपा मुझे निष्कासित किये जाने की बात कहकर मेरा राजनीतिक चरित्र हनन का प्रयास कर रही है। मैं इसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed