फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP District President had to protest at police post for FIR

Chhindwara: FIR के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को पुलिस चौकी पर देना पड़ा धरना, देर रात एसपी ने पहुंचकर मनाया

Sat, 12 Nov 2022 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता के विवाद की रिपोर्ट लिखाने के लिए जिलाध्यक्ष को धरना पड़ा। उनका आरोप है कि पुलिस शिकायत लिखने में लापरवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक के आने पर ही धरना समाप्त किया गया। 

विज्ञापन
BJP District President had to protest at police post for FIR
पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चुनावी रंजिश में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया गया। कार्यकर्ता का आरोप है कि जब विवाद की शिकायत लेकर चौकी पर पहुंचा तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने चौकी के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। रात 1 बजे एसपी को आना पड़ा और मामले में एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला छिंदवाड़ा जिले के धरमटेकडी चौकी के मेघासिवनी का है। बताया गया कि ग्राम मेघासिवनी में पूर्व सरपंच अविनाश पटेल और सरपंच सुखदयाल डेहरिया के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात भी इसी को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ही पक्षों में पथराव हुआ। गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद भाजपा नेता और पूर्व सरपंच अविनाश पटेल शिकायत लेकर धरमटेकडी चौकी पहुंचे थे। पर टीआई राकेश भारती और चौकी प्रभारी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


अविनाश पटेल ने इसकी सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू को दी। वे चौकी पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चौकी के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। रात करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा चौकी पहुंचे और विवेक बंटी साहू से चर्चा की। उन्होंने अविनाश पटेल की शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए। तब कहीं धरना समाप्त किया गया। पुलिस ने अविनाश की शिकायत पर सरपंच सुखदेव डेहरिया, उसके पुत्र नितिन डेहरिया, अर्जुन वंशीवार और रामकुमार वंशीवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed