फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP complains to EC about Mistry's 'vulgar' remarks against Sushma Swaraj

सुषमा पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मिस्त्री पर कसा शिकंजा

Mon, 14 Apr 2014 03:34 PM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
BJP complains to EC about Mistry's 'vulgar' remarks against Sushma Swaraj

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ वडोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री पर लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

विज्ञापन

 
सुष्मा स्वराज ने चुवावों को लेकर एक टिप्पणी देते हुए कहा था कि जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है।

जिसपर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करते हुए मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि इसके लिए पहले स्वराज को डॉक्टरी जांच करानी पड़ेगी तभी पता चलेगा कि अच्छा समाचार है अथवा नहीं।

विज्ञापन

मिस्त्री की शिकायत

BJP complains to EC about Mistry's 'vulgar' remarks against Sushma Swaraj
इस टिप्पणी को स्वराज जैसी उम्रदराज महिला समेत सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक करार देते हुए भाजपा ने आयोग से मिस्त्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इसने उनकी सभी सभाओं, रैलियों और रोड शो पर रोक लगाने की भी मांग की है।

पार्टी के राज्य मीडिया संयोजक हॢषल भट्ट ने मिस्त्री के खिलाफ पार्टी की ओर से शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed