Neemuch: जनपद सदस्यों को बाउंसरों की सुरक्षा में लाई भाजपा, 15 दिन पहले से रोक रखा था धर्मशाला में
नीमच में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर अलग ही तस्वीर देखने को मिली है। यहां भाजपा ने जनपद सदस्यों को बाउंसरों की सुरक्षा देकर जनपद सभागार तक भेजा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नीमच में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर अलग ही तस्वीर देखने को मिली है। यहां भाजपा ने जनपद सदस्यों को बाउंसरों की सुरक्षा देकर जनपद सभागार तक भेजा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दें कि बुधवार को नीमच जनपद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसे लेकर काफी पहले से बाड़ेबंदी चल रही है। भाजपा ने 15 दिन पहले जनपद सदस्यों को स्वर्णकार धर्मशाला में रुकवाया था। बुधवार को इस सभी जनपद सदस्यों को बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में जनपद सभागार तक लाया गया है। बता दें कि जनपद सभागार में सुबह 11:15 बजे से 12:15 बजे तक नाम निर्देशन जमा कराने का समय तय था। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित कई वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद रहे।
बाउंसर अभी तक फ़िल्म कलाकार, पब जैसी जगहों पर पाए जाते थे। मध्यप्रदेश के नीमच में बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए पहुंचे @BJP4MP
विज्ञापन विज्ञापन
समर्थित जनपद सदस्य। बीजेपी, व @INCMP समर्थक ही नहीं पुलिस का भी अच्छा जमावड़ा। वैसे इस दौरान देशाटन भी खूब हुआ है। pic.twitter.com/rksMGYe6LN— Prabhu Pateria🇮🇳 (@PrabhuPateria) July 27, 2022
भाजपा की ओर से शारदा भाई मदन लाल धनगर ने अपना नाम दाखिल किया है। कांग्रेस की ओर से कैलाशी बाई लाभ चंद्र जाट ने जनपद अध्यक्ष के लिए फार्म भरा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपनी ओर से अध्यक्ष की दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों को लेकर जनपद कार्यालय पहुंचे थे।
