फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big disclosure in the murder of a two day old girl in Bhopal, Grandmother had murdered her by Screwdriver

भोपालः दो दिन की बच्ची की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, नानी ने ही पेचकस मारकर ली थी जान

Fri, 02 Oct 2020 11:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 02 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Big disclosure in the murder of a two day old girl in Bhopal, Grandmother had murdered her by Screwdriver
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में दो दिन की बच्ची की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल इस बच्ची की कातिल उसकी नानी ही निकली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की बेटी बिना शादी के ही गर्भवती हो गई थी और जब बच्ची ने जन्म लिया तो 2 दिन के बाद ही महिला ने मासूम की हत्या कर दी।

विज्ञापन


आरोपी महिला ने पुलिस को बताया की उसने बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया। महिला ने बताया कि मासूम की हत्या उसने पेचकश मारकर कर दी थी, फिर किसी को पता न चले इसलिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


क्या था मामला
सोमवार को अयोध्या नगर क्षेत्र में एक मंदिर के परिसर में शॉल के अंदर लपेटी हुई बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया था कि बच्चे पर किसी नुकीले उपकरण से कई बार पेट और पीठ पर हमला किया गया था। उस समय अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इस खुलासे से पुलिस को मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed