फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   You will get 2.50 lakh rupees for building a house on your own land

MP News: सीएम बोले- विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 का ड्राफ्ट तीन माह में कैबिनेट में प्रस्तुत करें, मंत्री दें सुझाव

Tue, 12 Nov 2024 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Nov 2024 09:51 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। इससे पहले अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर पर धार और शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम को पीएम वर्चुअली संबोधित करेंगे। 
 

विज्ञापन
You will get 2.50 lakh rupees for building a house on your own land
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 विकसित मध्य प्रदेश का आधार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से 'विकसित मध्यप्रदेश @ 2047 विजन डॉक्यूमेंट' तैयार किया जा रहा है। पिछले सप्ताह इस संबंध में नीति आयोग के सीईओ बीवी आर सुब्रमण्यम ने राज्य के प्रमुख अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों को अपने-अपने विभागों में विजन डॉक्यूमेंट की तैयारी की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में डॉक्यूमेंट का प्रारूप कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में वंदे-मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना में 2.50 लाख रुपये का अनुदान 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट के सहयोगियों को प्रदेश में शहरी विकास और शहरी प्लानिंग के संबंध में अपने सुझाव नगरीय विकास एवं आवास विभाग से साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शहरों को झुग्गी मुक्त किए जाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सहित अन्य घटकों में कार्य जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 9 लाख 50 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 लागू की गई, इसमें पहले की तरह स्वयं की भूमि पर 2 लाख 50 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। बता दें, इस योजना में ग्रामीण इलाको में 1.50 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। 
विज्ञापन


बिरसा मुंडा के कार्यक्रम को पीएम करेंगे संबोधित 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाने वाली भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धार और शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed