फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather Update: Orange alert for very heavy rain in Madhya Pradesh today, rain will fall in more than 30 distr

Weather Update: मध्य प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों हुई बारिश,जबलपुर में 9 घंटे में 3 इंच बारिश दर्ज,अलर्ट जारी

Fri, 04 Jul 2025 09:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 04 Jul 2025 09:05 PM IST
सार

शुक्रवार को एमपी के 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। 9 घंटे में जबलपुर में 72 मिमी यानी, करीब 3 इंच पानी गिर गया। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में डेढ़ इंच, छतरपुर के नौगांव में सवा इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच, दतिया-श्योपुर में पौन इंच, बालाघाट-रीवा में आधा इंच बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather Update: Orange alert for very heavy rain in Madhya Pradesh today, rain will fall in more than 30 distr
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में ज्यादा बारिश होने की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। शुक्रवार को एमपी के 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। 9 घंटे में जबलपुर में 72 मिमी यानी, करीब 3 इंच पानी गिर गया। राजधानी भोपाल में भी बारिश का हुई। मंडला में भारी बारिश से नेशनल हाईवे-30 पर लैंड स्लाइड के कारण जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया है। यहां नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल पर पहुंच गया है। जिले के कारिया गांव में पानी ज्यादा भरने से एसडीईआरएफ लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। ग्वालियर में बारिश के चलते तिघरा डैम का जलस्तर बढ़ गया है। 
विज्ञापन



इन जिलों में हुई बारिश
शुक्रवार को नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में डेढ़ इंच, छतरपुर के नौगांव में सवा इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच, दतिया-श्योपुर में पौन इंच, बालाघाट-रीवा में आधा इंच बारिश हुई। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर के खजुराहो, टीकमगढ़, सिवनी, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, विदिशा, मऊगंज, कटनी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने रात में भी प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन




चार दिन अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश से अभी एक मानसून समेत 2 टर्फ गुजर रही है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की भी एक्टिविटी है। इस वजह से बारिश का सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। अगले 4 दिन के लिए कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







यह भी पढ़ें-जल्द खुल सकता प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा, लंबे समय से खाली हैं पद



डिंडौरी में भारी बारिश के चलते स्कूल में छुट्टी
डिंडौरी में भारी बारिश के चलते कलेक्टर नेहा माराव्या ने 4 और 5 जुलाई को कलेक्टर ने जिले के सभी हाईस्कूल तक की छुट्टी घोषित कर दी है। जिले की सिवनी नदी का पानी पुल पर आने से जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद हो गया है। नर्मदा नदी में मंदिर डूब गया।


यह भी पढ़ें-भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट देश में फिर बना नंबर-1, यात्रियों से मिली परिपूर्ण रेटिंग


एमपी में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

5 जुलाई : मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, सागर, रायसेन, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उज्जैन, रतलाम, नीमच, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, पन्ना और कटनी में भारी बारिश हो सकती है।

6 जुलाई : जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडौरी,बालाघाट, रतलाम और धार में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। झाबुआ, नीमच, राजगढ़, श्योपुर, ग्वालियर, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

7 जुलाई : राजगढ़, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, विदिशा,रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। 24 घंटे के अंदर इन जिलों में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed