फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather Update: Cold in the morning and evening in Madhya Pradesh

Weather Update: मप्र में सुबह-शाम ठंड तो दिन में सामान्य है तापमान, दमोह सहित कई शहरों में छाया घना कोहरा

Mon, 25 Dec 2023 09:23 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 09:23 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बादलों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 29 से 30 दिसंबर के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इसके काफी स्ट्रॉन्ग होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Update: Cold in the morning and evening in Madhya Pradesh
दमोह की सुबह कोहरे से लिपटी रही। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों सर्दी का असर कम है। देश के ऊपरी हिस्से में हो रही बर्फबारी को इसकी वजह बताया जा रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर कई शहरों में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि कई जगह सुबह की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर के साथ हो रही है। वहीं साल के अंत में बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बादलों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 29 से 30 दिसंबर के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इसके काफी स्ट्रॉन्ग होने का अनुमान है। इस कारण प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। नए साल का स्वागत भी कई शहरों में बारिश से होगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


भोपाल में धूप ने बढ़ाया तापमान
भोपाल में सुबह खासी ठंड थी। कई जगह कोहरा और धुंध सी देखी गई। सुबह टहलने जाने वालों ने बताया कि वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। सर्दी भी ठीक थी। धूप निकलने के बाद कोहरा भी छंट गया, वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि सर्द हवाएं ठिठुराती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में भी सामान्य रहा मौसम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी में भी मौसम सामान्य है। सुबह के समय कोहरा और सर्दी है तो वहीं दिन में धूप से तापमान की वजह से गर्मी लग रही है। रात में फिर तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। ऐसे मौसम के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। 




दमोह में छाया कोहरा
दमोह में लगातार दूसरे दिन फिर कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली और लोग ठंड से कंपकंपाते हुए दिखाई दिए। सुबह से ही शहर में चारों ओर काफी तेज कोहरा छाया हुआ था। आलम यह था कि 50 मीटर दूर चलने वाला वाहन भी दिखाई नहीं दे रहा था और वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सड़क पर निकल रहे थे। इसके साथ ही शहर के  प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव सेंककर  अपनी ठंड दूर भगाने का प्रयास कर रहे थे। जिस तरह से अभी मौसम बना हुआ है। उसे देखकर तो यही लगता है कि आने वाले सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहेगा और नए साल का जश्न भी लोग कोहरे के बीच ही मनाएंगे। वहीं सतना जिले के कई इलाकों में कोहरा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed