{"_id":"672cd34e96a4499dde0c7c7c","slug":"weather-the-weather-of-mp-continues-to-fluctuate-the-temperature-of-5-cities-is-below-16-degrees-cold-and-f-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: MP के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी 5 शहरों का तापमान 16 डिग्री से नीचे,हवा के रुख से बढ़ेगी ठंड और धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: MP के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी 5 शहरों का तापमान 16 डिग्री से नीचे,हवा के रुख से बढ़ेगी ठंड और धुंध
Thu, 07 Nov 2024 08:19 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:19 PM IST
सार
गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर उज्जैन रहा यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर इंदौर खजुराहो का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा। जबकि सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा यहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है प्रदेश के कई शहरों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जब इनका रुख उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, तब यहां के तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठंडा रहेगा। 15 नवंबर से सुबह-शाम धुंध भी बढ़ेगी। हवाओं का असर इन्हीं संभागों में सबसे पहले होता है। गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर उज्जैन रहा यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर इंदौर खजुराहो का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा। जबकि सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा यहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।
एक सप्ताह ऐसा ही रहेगा मौसम
फिलहाल, प्रदेश में 5 शहरों का तापमान 16° सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी और अमरकंटक सबसे ठंडे हैं। पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 11.6 डिग्री सेल्सियस है। 15 नवंबर से ठंड का असर तेज हो सकता है। पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहेगा जबकि रात में पारा 12 से 20 डिग्री के बीच बना रहेगा।
इन शहरों का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से कम
भोपाल, नौगांव,छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़,मलाजखंड, उमरिया, जबलपुर, टीकमगढ़, सिवनी, खंडवा, उज्जैन, खरगोन, रीवा, धार, खजुराहो और ग्वालियर में पारा 18 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। पचमढ़ी रात के साथ दिन में भी सबसे ठंडा है। गुरुवार को यहां दिन का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश बताते हैं कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरने लगता है। इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
भोपाल 15.8 31.6
इंदौर 18.1 32.6
जबलपुर 17.2 31,0
पचमढ़ी 11.6 26.4
उज्जैन 17.2 33.0
खजुराहो 18.4 32.4