फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Strong system caused rain in 19 districts including Bhopal, alert in many areas of the state for the

MP Weather: स्ट्रांग सिस्टम से भोपाल समेत 19 जिलों में हुई बारिश, अगले दो दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में अलर्ट

Thu, 26 Sep 2024 10:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 19 का जिलों में बारिश दर्ज की गई खंडवा में सबसे ज्यादा पौने 2 इंच पानी गिर गया।मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन 27 एवं 28 सितंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Weather: Strong system caused rain in 19 districts including Bhopal, alert in many areas of the state for the
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते बारिश का दौर जारी है गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 19 का जिलों में बारिश दर्ज की गई खंडवा में सबसे ज्यादा पौने 2 इंच पानी गिर गया।मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन 27 एवं 28 सितंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकि अमूमन सितंबर माह में ही मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जाने कहां कितनी हुई बारिश 
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के खंडवा में सबसे ज्यादा 45 मिमी यानी, पौने 2 इंच पानी गिर गया। इंदौर में पौन इंच बारिश हुई। बैतूल, सिवनी, धार, उज्जैन, खजुराहो, नर्मदापुरम में करीब आधा इंच पानी गिरा। भोपाल, रायसेन, रतलाम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नौगांव, सतना, बालाघाट, राजगढ़, बड़वानी में भी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन- 27 सितंबर को इंदौर-उज्जैन संभाग और 28 सितंबर को जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में बारिश होगी। यह सितंबर का चौथा स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। 
विज्ञापन


जबलपुर संभाग बारिश के मामले में सबसे आगे 
मध्य प्रदेश में 21 जून से मानसून का आगमन हुआ है, जिसके बाद से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई वहीं रीवा क्षेत्रों में औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो इस साल बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 58.8 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी में 55.1 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडौरी, रायसेन और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के खंडवा, देवास, दक्षिणी सिवनी, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम, दक्षिणी मंदसौर, झाबुआ, खरगोन में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी मंदसौर, उत्तरी सिवनी, ओंकारेश्वर, महेश्वर, इंदिरा सागर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश  बुरहानपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, नीमच, शिवपुरी, नर्मदापुरम पचमढ़ी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, सीधी, रीवा, सिंगरौली, सीहोर, रायसेन, आगर-मालवा, शहडोल,  अनूपपुर के साथ-साथ गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, उमरिया, डिंडोरी में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed