फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vishwa Hindu Parishad said obscenity will not be tolerated in Garba event.

MP news: विश्व हिंदू परिषद की चेतावनी; गरबा आयोजन में बाहरी लोगों का प्रवेश और अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 07 Oct 2023 06:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Oct 2023 06:44 PM IST
सार

नवरात्रि के आते ही गरबा मोहत्सव की धूम होने लगती है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद भी सचेत हो जाता है। विहिप ने इस बार भी होने वाले गरबा मोहत्सव में हर साल की तहर गैर हिंदुओं के प्रवेश, अश्लील पहनावा, गानों को लेकर चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad said obscenity will not be tolerated in Garba event.
प्रांत मंत्री राजेश जैन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नवरात्रि पर होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर विश्व हिंदू परिषद खुलकर सामने आ गया है। विश्व हिंदू परिषद, प्रांत मध्यभारत के प्रांत मंत्री राजेश जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि गरबा महोत्सवों में गैर हिन्दू प्रवेश न करें। इसके साथ ही गरबे की आड़ में अश्लील डांस भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


जैन ने कहा कि नवरात्रि में होने वाला गरबा माता की भक्ति का ही एक स्वरूप है। भोपाल में गरबों के कई आयोजन किए जाते हैं, जिनमें कई व्यावसायिक आयोजन भी शामिल हैं। इन आयोजनों में कई बार ऐसी बातें भी भी देखने को मिलती हैं, जो समाज और धर्म के हित में नहीं है।
विज्ञापन


प्रान्त मंत्री जैन ने आगे कहा कि कभी-कभी देखने में आता है कि आयोजनकर्ता कार्यक्रम में जान बूझकर विधर्मी युवकों को प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में विवाद की स्थितियां निर्मित होती हैं तो ऐसी दशा में आयोजनकर्ताओं को दोषी मान कर कार्रवाई की जानी चाहिए। शासन, प्रशासन को इस बात को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वस्त्र भी हों मर्यादित
प्रशासन और गरबे के आयोजकों से विश्व हिंदू परिषद की ओर से कहा गया कि गरबे माता की भक्ति का स्वरूप हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरबे के कार्यक्रमों में हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। यदि कोई गैर हिन्दू पाया जाए तो उसके साथ-साथ आयोजकों पर भी कार्रवाई हो। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरबे में आने वाले समाज जन मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आएं। 

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई
गरबे के आयोजनों में धार्मिक गानों का ही प्रयोग हो, अश्लील फिल्मी गाने पूर्णत प्रतिबंधित होना चाहिए। गरबे के आयोजन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो सुनिश्चित किया जाए। आयोजनों में हिंदू समाज की आस्था को ठेस न पहुंचे इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। आयोजन में किसी भी प्रकार का नशा पूर्णत प्रतिबंधित होना चाहिए। जिस आयोजन में गैर हिंदू पाया जाए ऐसे कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। 


बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें
आयोजन के समापन का समय सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि एक ही समय पर सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकें। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। ऐसे में गरबे के आयोजनों में भी कोई संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास तो नहीं कर रहा सूचना मिलने पर कार्यकर्ता निरीक्षण करते हैं। आयोजन कर्ताओं से आग्रह है कि वह ऐसे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed