फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vande Bharat: Only one rack of 16 coaches will run from Indore to Jabalpur, train number will be changed in Bh

Vande Bharat: 16 डिब्बों की एक ही ट्रेन दौड़ेगी इंदौर से जबलपुर तक, भोपाल में बदल जाएगा नंबर

Tue, 20 Jun 2023 05:59 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:59 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग के साथ पश्चिम रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक मुंबई ने रेलवे बोर्ड को अपनी टीप के साथ पत्र लिखा है। भोपाल में ट्रेन की साफ-सफाई और पानी भरने के लिए दिए 15 मिनट के समय को कम बताया गया है। 

विज्ञापन
Vande Bharat: Only one rack of 16 coaches will run from Indore to Jabalpur, train number will be changed in Bh
पीएम मोदी मध्य प्रदेश की दो वंदे भारत को दिखाएंगी हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। शुरुआत में आठ-आठ डिब्बों की दो गाड़ियां दौड़ेंगी। लेकिन रेलवे एक ही ट्रेन को दोनों रुट पर दौड़ाना चाहता है। पश्चिम रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर एक ही ट्रेन को दो रुट पर चलाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही इसमें आने वाली परेशानियों का भी उल्लेख किया है। यदि इस पत्र में दिया शैड्यूल ही अंतिम होता है तो पश्चिम रेलवे की ओर से पिछले हफ्ते जारी शैड्यूल भी बदला जाएगा। दरअसल, इस परेशानी की वजह से ही अब तक भोपाल-जबलपुर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस का शैड्यूल फाइनल नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन


अधिकृत जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों ट्रेनें आठ-आठ डिब्बों की होगी, जो इनॉगरल यात्रा करेगी। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से 16 डिब्बों के एक ही रैक को इंदौर से भोपाल और फिर भोपाल से जबलपुर तक चलाया जाएगा। यही ट्रेन जबलपुर से भोपाल आएगी और नए नंबर से इंदौर के लिए रवाना होगी। पश्चिम रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन  20911/ 20912 नंबर से दौड़ेगी, जबकि भोपाल-जबलपुर-भोपाल वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन का नंबर 20951/20952 होगा। यह ट्रेनें रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 
विज्ञापन


यह होगा शैड्यूल
पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को प्रस्तावित शैड्यूल भेजा है, उसके अनुसार इंदौर से 20911 ट्रेन सुबह 5:50 पर चलकर 9:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। 20951 नंबर से यही ट्रेन भोपाल से 9:25 बजे चलेगी और दोपहर दो बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 20952 ट्रेन 2:30 बजे चलकर 19:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से 19:30 बजे चलकर 20912 ट्रेन चलकर रात 22:45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस टाइमिंग के साथ पश्चिम रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने रेलवे बोर्ड को व्यवहारिक दिक्कतों के बारे में भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आ सकती है परेशानियां
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक भोपाल में ट्रेन की साफ-सफाई और पानी भरने के लिए सिर्फ 15 मिनट का समय मिलेगा। इसके साथ ही जबलपुर में ट्रेन की साफ-सफाई और गियर की जांच के लिए 30 मिनट ही मिलेंगे। यह काफी नहीं है। इस वजह से ट्रेन का समय संशोधित करने की सलाह दी गई है। इस पत्र से इतना तो साफ हो गया है कि भले ही रुट दो है, रैक एक ही है। अलग-अलग नंबर से इसे इंदौर और जबलपुर के बीच चलाया जाना है। ऐसे में कोई भी यात्री इंदौर से सीधे जबलपुर या जबलपुर से सीधे इंदौर का टिकट बुक नहीं कर सकेगा। इंदौर और जबलपुर से आने के बाद भोपाल में जब गाड़ी की सफाई होगी तो यात्रियों को उतरना होगा। नया टिकट लेकर बैठना होगा। 


इंदौर से भोपाल 3 घंटे 20 मिनट में, भोपाल से जबलपुर चार घंटे 35 मिनट में 
अब तक इन ट्रेनों के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार यह ट्रेन इंदौर से भोपाल वाया उज्जैन की 248 किमी की दूरी तीन घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी। ट्रेन की औसत रफ्तार 74.52 किमी प्रति घंटा रहेगी। भोपाल-जबलपुर-भोपाल वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन 337 किमी की दूरी 4 चार 35 मिनट में तय करेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर स्टॉपेज लेकर जबलपुर जाएगी। इस रुट पर भोपाल से इटारसी के बीच अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। औसत रफ्तार 73.52 किमी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed