फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ujjain Mahakal Lok: Minister Bhupendra Singh hit back at Congress, said - Digvijay Singh does politics in the

Ujjain Mahakal Lok: मंत्री भूपेंद्र सिंह का पलटवार, बोले- दिग्विजय सिंह धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं

Wed, 31 May 2023 03:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 May 2023 03:48 PM IST
सार

नगरीय आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को दिग्विजय सिंह और सज्जन सिंह वर्मा के आरोपों पर जवाब दिया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उज्जैन में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। दिग्विजय सिंह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। 
 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Lok: Minister Bhupendra Singh hit back at Congress, said - Digvijay Singh does politics in the
भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन महाकाल लोक में तेज आंधी और तूफान से मूर्तियां खंडित होने पर सरकार घिर गई है। अब कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उज्जैन में कुछ नहीं किया। सिंहस्थ में सरकार ने पांच हजार करोड़ से निर्माण कार्य कराए। दिग्विजय सिंह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। 
विज्ञापन


नगरीय आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को दिग्विजय सिंह और सज्जन सिंह वर्मा के आरोपों पर जवाब दिया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उज्जैन में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। सिंहस्थ के लिए सरकार ने पांच हजार करोड़ की लगात से निर्माण कार्य किए थे। सिंहस्थ में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ जनता ने भी की और साधु संतों ने भी की थी। दिग्विजय सिंह को बताना चाहिए कि उन्होंने उज्जैन के लिए क्या किया? दिग्विजय सिंह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग सिर्फ हिंदू धर्म का अपमान करने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने एक पैसा नहीं दिया 
भूपेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक नया पैसा नहीं दिया था। जब इनकी सरकार थी तब इन्होंने हमारे महाकाल लोक के प्रस्ताव की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास कोई भी फैक्ट है तो एफिडेविट के साथ दे। सरकार जांच कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि यदि मूर्ति निर्माण में कमियां थी तो कांग्रेस ने टेक्निकल अनुमति क्यों दी? मंत्री ने कहा कि सीपेट ने निर्माण सामग्री की जांच कर ली है, उसे कोई खामियां नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मूर्तियां लगाई जाएंगी 
कांग्रेस के खंडित मूर्ति की पूजा नहीं होने को लेकर भी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि महाकाल लोक में सप्तऋषियों की नई मूर्तियां लगाई जाएंगी। खंडित मूर्ति नहीं लगाई जाएंगी। बता दें उज्जैन में 6 मूर्तियां आंधी और तूफान के बाद खंडित हो गईं। इस पर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed