फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two government teachers from MP shine! Selected for the National Teachers' Award; to be honored in Delhi on Se

MP के दो सरकारी शिक्षकों का जलवा! राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन, 5 सितंबर को दिल्ली में सम्मान

Sat, 22 Aug 2026 10:35 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 22 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Two government teachers from MP shine! Selected for the National Teachers' Award; to be honored in Delhi on Se
डॉ. अर्चना शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों को इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल, जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?
विज्ञापन


भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन
भोपाल स्थित सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। वह उच्च माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षण कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए उनका चयन राजधानी के शिक्षा जगत के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 92 लाख की धोखाधड़ी,ट्रांसपोर्टर्स से वसूली,नेहा पच्चीसिया पर लगे इन आरोपों पर भन्नाए CM और लिया बड़ा एक्शन


सीधी के शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह भी सूची में
सीधी जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को भी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके चयन से सीधी के सरकारी स्कूल की उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर सामने आई है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: आजीविका मिशन के अफसरों पर एफआईआर के 2 साल बाद भी चालान नहीं, EOW की कार्रवाई पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ से भी एक शिक्षक का चयन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ से भी एक सरकारी शिक्षक का चयन हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार एमएस खिचारी शासकीय स्कूल की शिक्षिका सुनीता यादव को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा: वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

शिक्षक दिवस पर दिल्ली में सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के दिन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed