फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Triple Talaq: Wife files dowry harassment case, husband sends triple talaq letter through speed post

Triple Talaq: पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस किया तो पति ने स्पीड पोस्ट से भेजा तीन तलाक का खत, केस दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 07:32 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 07:32 AM IST
सार

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज होने से नाराज पति ने पत्नी को स्पीड पोस्ट से तीन तलाक का खत भेजा दिया है। मामला राजधानी भोपाल का है। आरोपी पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि पत्नी भोपाल में रहती है।

विज्ञापन
Triple Talaq: Wife files dowry harassment case, husband sends triple talaq letter through speed post
भोपाल में तीन तलाक का एक और केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत कर दी तो पति ने गुस्से में स्पीड पोस्ट से तीन तलाक का पत्र भेज दिया। आरोपी पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि पत्नी भोपाल में रहती है।
विज्ञापन


गौतम नगर पुलिस के अनुसार 2015 में भोपाल निवासी युवती से रंभा नगर में रहने वाले मोहम्मद फारुख का निकाह हुआ था। फारुख मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ इंद्रा सहायता नगर स्थित मायके में रहती है। शादी के कुछ वर्ष बाद से ही फारुख के मुंबई जाने के बाद उसके परिवार वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, इस कारण वह मायके में रहने लगी।
विज्ञापन


प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जनवरी 2023 में पति के खिलाफ शिकायत कर दी। वर्तमान में यह मामला भोपाल जिला अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का मामला पहुंचने के बाद से ही फारुख अपनी पत्नी को केस वापस नहीं लेने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। महिला ने जब दहेज प्रताड़ना का मामला वापस नहीं लिया तो फारुख ने मुंबई से स्पीड पोस्ट से पत्नी को तलाकनामा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने गौतम नगर थाने में तीन तलाक की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। नया प्रकरण दर्ज होने के बाद से फारुख का पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर फरार है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed