फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Top stories from Bhopal: Hardeep Puri files nomination; research conducted on perpetrators assault;

भोपाल की बड़ी खबरें: हरदीप पुरी ने दाखिल किया नामांकन, दुष्कर्मियों पर शोध, बीयू के छात्रावासों की बदलेगी सूरत

Sat, 31 Oct 2026 07:25 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 31 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

भोपाल में शनिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध और संस्कृति से जुड़ी कई अहम खबरें रही हैं। एनएलआईयू के शोध में दुष्कर्म के दोषियों की मानसिकता से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय ने छात्रावासों की बदहाल व्यवस्थाएं सुधारने की पहल की है। वहीं एम्स भोपाल में चिकित्सकों को रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Top stories from Bhopal: Hardeep Puri files nomination; research conducted on perpetrators assault;
भोपाल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पढ़िए राजधानी की आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन

1. दुष्कर्म के 300 दोषियों पर छह साल तक चला शोध, सामने आई अपराध की वजह
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर की जेलों में बंद 300 दुष्कर्म के दोषियों से बातचीत के आधार पर एनएलआईयू ने अध्ययन किया। शोध में 154 मामलों में पीड़िताएं नाबालिग थीं, जबकि 89 दोषियों को आदतन अपराधी पाया गया। कई आरोपियों की सोच महिलाओं की स्वतंत्रता और समानता के खिलाफ थी। शोध में पहली से आठवीं तक के बच्चों को सहमति, सम्मान और लैंगिक समानता की शिक्षा देने की सिफारिश की गई है। 

बीयू के छात्रावासों में सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं, खराब कमरे भी होंगे तैयार
बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के छात्रावासों में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं को दूर करने की तैयारी है। कुलगुरु प्रो. दीनदयाल बेदिया ने वार्डन और अभियंताओं को पानी, वाटर कूलर, बिजली, वाई-फाई और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। निवेदिता कन्या छात्रावास के अनुपयोगी कमरों की मरम्मत कर उन्हें छात्राओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


3. एम्स भोपाल में रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग, सिमुलेशन से चिकित्सकों ने सीखे गुर
एम्स भोपाल में चिकित्सकों को रोबोटिक सर्जरी की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सिमुलेशन के माध्यम से सर्जरी की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराना और जटिल ऑपरेशन में उनकी दक्षता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4.राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को भोपाल विधानसभा भवन में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान होना है। 


यह भी पढ़ें-भोपाल में खपने से पहले पकड़ा सात क्विंटल पनीर: जांच में पांचों नमूने हुए फेल, मुरैना तक पहुंची कार्रवाई

5. मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 400 से ज्यादा कलाकार निकालेंगे गौरव यात्रा
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी में सांस्कृतिक गौरव यात्राएं निकाली गईं। इनमें 400 से अधिक लोक और जनजातीय कलाकार शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed