फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   There will be heavy rain in the state after Rakshabandhan, light rain is continuing in some parts of the state

Mp weather: रक्षाबंधन के बाद प्रदेश में होगी भारी बारिश, प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी

Sat, 17 Aug 2024 08:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 Aug 2024 08:29 PM IST
सार

प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मंगलवार से मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन
There will be heavy rain in the state after Rakshabandhan, light rain is continuing in some parts of the state
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। हालांकि शनिवार को राजधानी भोपाल में पूरे दिन धूप खिली रही। कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक नया क्षेत्र बन गया है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मंगलवार से मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन


बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर अमरकंटक, डिंडोरी में होने की संभावना है। साथ ही बैतूल, छिंदवाड़ा, पेंच, मंडला, सिवनी, बालाघाट, हरदा, नर्मदापुरम में मध्यम बारिश होने की संभावना है।  पचमढ़ी, बुरहानपुर, श्योपुर कलां, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, रायसेन, छतरपुर, दमोह, पन्ना, उमरिया, कटनी भोपाल, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्की बारिश होगी।खंडवा ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, इंदौर, उज्जैन, धार मांडू, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नरसिंहपुर, जबलपुर भेड़ाघाट में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


21-22 अगस्त को अति भारी बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि दो पूर्वी और उत्तरी हिस्सा भीगेगा, जबकि 21-22 अगस्त को अति भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा होगा। हालांकि, इससे पहले भी प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। शनिवार को पन्ना, सतना, अनूपपुर, देवास, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश हुई। मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी बादल है। वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव था। वह अब और भी प्रभावशाली होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है।इधर प्रदेश के सभी डैमों में 80 प्रतिशत तक पानी आ चुका है। इस कारण उनके गेट खोलने पड़े हैं। इनमें कोलार, बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, कलियासोत, भदभदा, केरवा समेत अन्य डैम भी शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed