फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The rainy season has started again in the state, it rained in 7 districts, 14% more rain has been received so

Mp weather: प्रदेश में फिर से शुरू हुआ बारिश का दौर, 7 जिलों में हुई बारिश, अभी तक 14 फीसदी ज्यादा बारिश जर्ज

Mon, 23 Sep 2024 08:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 23 Sep 2024 08:41 PM IST
सार

प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं कई जिलों का तापमान 34 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश मे अभी तक 14 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

विज्ञापन
The rainy season has started again in the state, it rained in 7 districts, 14% more rain has been received so
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक बार फिर से एक्टिव हो गया है जिसके असर से सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश दर्ज की गई। धार और खंडवा में दो इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। देवास, उज्जैन में शाम को तेज बारिश हुई। वहीं, छिंदवाड़ा, बैतूल और इंदौर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग में अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। इधर प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में दिन का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। टीकमगढ़ में 35.5 डिग्री, सतना में 35.1 डिग्री, गुना में 35.8 डिग्री और ग्वालियर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाय।
विज्ञापन




कल से तीन दिन तक बारिश का दौर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से 24 सितंबर से लगातार 3 दिन तक प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण के कुछ जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है। प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। मंडला और सिवनी में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में 57.2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबकि सिवनी में 54.2 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडौरी, रायसेन और छिंदवाड़ा जिले भी शामिल हैं।
विज्ञापन




प्रदेश में 14% अधिक बारिश दर्ज
मध्य प्रदेश में 21 जून से मानसून का आगमन हुआ जिसके बाद से प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। प्रदेश की ज्यादातर जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं कुछ जिलों में अभी भी कम बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश 1 जून से 23 सितंबर 2024 की लंबी अवधि के औसत से 14 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 11% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 17% अधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अलीराजपुर, झाबुआ, धार मांडू में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ-साथ उज्जैन महाकालेश्वर, बड़वानी, खरगोन महेश्वर, बालाघाट, बैतूल में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रात के समय में रतलाम धोलावाड, इंदौर, देवास, शाजापुर, खंडवा इंदिरासागर परियोजना ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना पेंच, सिवनी, मंडला कान्हा, डिंडोरी, अनुपपुर अमरकंटक में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed