फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The rainy season continues in the state, rivers and streams are in spate, rainfall occurred in 30 districts, n

Mp weather:प्रदेश में बारिश का दौर जारी, नदी नाले उफान पर, 30 जिलों में हुई वर्षा, सामान्य बारिश का कोटा पूरा

Wed, 11 Sep 2024 09:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 11 Sep 2024 09:07 PM IST
सार

प्रदेश में बारिश के स्ट्रांग सिस्टम से बुधवार को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश भर के नदी-नाले उफान पर है। बांधों के गेट खोलने पड़ रहे हैं। प्रदेश में  सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है।

विज्ञापन
The rainy season continues in the state, rivers and streams are in spate, rainfall occurred in 30 districts, n
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश के स्ट्रांग सिस्टम से बुधवार को प्रदेश भर के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश भर के नदी नाले उफान पर है। बांधों के गेट खोलने पड़ रहे हैं। एमपी में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश की वजह से सामान्य बारिश का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में 24 घंटे में एवरेज 2 इंच पानी गिर गया। अब तक 39.1 इंच बारिश हो गई है, जो सामान्य से 1.8 ज्यादा है। एमपी की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। इधर राजधानी भोपाल में कलियासोत डैम के दो, कोलार डैम के दो जबकि भदभदा और केरवा डैम का एक-एक गेट खोला गया है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 9 गेट, बरगी बांध के 21 में से 17, मोहनपुरा डेम के 10 गेट, हलाली डैम के 5 और मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए हैं। प्रदेश की नदिंया भी उफान पर हैं। कई जगह पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 
विज्ञापन



बुधवार को जाने कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक  छतरपुर के नौगांव और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 4-4 इंच बारिश दर्ज की गई । भोपाल, खजुराहो में 2-2 इंच बारिश हुई। जबकि शिवपुरी में पौने 3 इंच पानी गिरा। शाजापुर, खरगोन में पौन इंच और उज्जैन में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसी तरह बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट, आगर-मालवा, देवास जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

 

भोपाल पिछले 36 घंटे में 4 इंच पानी, सभी बांधो के गेट खुले
राजधानी भोपाल में बारिश का दौर जारी है लगातार बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। एमपी नगर, हबीबगंज नाका, अशोका गार्डन, करोंद, शिवनगर के निचले इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया। बुधवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 2 इंच बारिश हो गई। पिछले 36 घंटे में भोपाल में 4 इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग ने रात में भी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है, जबकि अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कोलार डैम का फुल टैंक लेवल 462.2 मीटर है। यह डैम फुल भर गया है। ऐसे में बुधवार को 8 में से 2 गेट खोल दिए गए। कलियासोत डैम के 2 और केरवा-भदभदा डैम का भी एक-एक गेट खोला गया है। बुधवार दोपहर में भोपाल के पास जगदीशपुर में पातरा नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आने-जाने का रास्ता बंद रहा। कलियासोत डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे दामखेड़ा और समर्धा टोला के लोगों को अलर्ट किया गया है। यदि पानी का बहाव तेज होता है तो लोगों को शिफ्ट किया जा सकता है। खेजड़ा बरामद की सड़कों पर भी पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के निवाड़ी, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ग्वालिय, मुरैना में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही श्योपुर, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, उज्जैन में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। शाजापुर के साथ-साथ राजगढ़, भोपाल, विदिशा, रायसेन, छतरपुर खजुराहो, सागर, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंदसौर में बिजली के साथ मध्यम बारिश होगी रतलाम, आगर मालवा, झाबुआ, सीधी, शहडोल के साथ-साथ दमोह, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, सिंगरौली, उमरिया, डिंडोरी, अनुपपुर, मंडला में बिजली के साथ हल्की बारिश होगी। बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा पांढुर्ना, बैतूल, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, सीहोर, देवास, इंदौर,धार मांडू, अलीराजपुर, बड़वा बारिश होगी।


जाने क्यों हो रही प्रदेश में मूसलाधार बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि ओडिशा के आसपास डीप डिप्रेशन बना है। यह ओडिशा पोस्ट को पार करते हुए मंगलवार सुबह उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे लगे क्षेत्रों में एक्टिव है। इस वजह से नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहा। मानसून ट्रफ की पोजिशन प्रदेश के गुना, उमरिया होते हुए डिप्रेशन के सेंटर में है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है।इन वजहों से बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है। अरब सागर से भी हवाएं आ रही हैं। इससे बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले 24 घंटे में भी सिस्टम की एक्टिविटी बनी रहेगी। 12 सितंबर से सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा लेकिन कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग में 14 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed