फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Student dies after car hits divider and falls on another car

Bhopal News: कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से टकराई, छात्र की मौत

Fri, 17 Oct 2025 02:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 02:45 PM IST
सार

हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Student dies after car hits divider and falls on another car
सड़क हादसा। (सांकेतक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी स्कूल के छात्र रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह बैंडमिंटन खेलने के लिए निकले थे। बैरागढ़ चीचली इलाके में उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइड से टकराने के बाद दूसरी ओर जा रही कार से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक कार बैरागढ़ चीचली इलाके से तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इस कार में पांच छात्र सवार थे। सडक़ पर अचानक  कुत्ता आ जाने के कारण कार चला रहा युवक घबरा गया तथा उसने कार डिवाइडर की ओर मोड़ दी। कार की रफ्तार ज्यादा थी इसलिए युवक उस  पर नियंत्रण नहीं रख पाया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार दूसरी ओर की सड़क से गुजर रही कार से जा भिड़ी। इस कार में एक युवक ही था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025: सौभाग्य लाती हैं ये पांच वस्तु, जानिए इस धनतेरस क्या लाना है घर! ये हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान एक छात्र कार में बुरी तरह से फस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद हादसे का शिकार हुई गाड़ियों को सड़क के किनारे किया। जानकारी के अनुसार हादसे में डिवाइडर से टकराने वाली कार में सवार पांच छात्रों में से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाकी पांच का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed