फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   state government will bear the cost of covid treatment of journalists of print electronic and digital media madhya pradesh

राहत: कोरोना संक्रमित पत्रकारों के इलाज का खर्च उठाएगी राज्य सरकार, मध्यप्रदेश सीएम का एलान

Fri, 14 May 2021 03:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 14 May 2021 03:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अब कोरोना संक्रमित पत्रकारों और उनके परिवारों के इलाज का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान।

विज्ञापन
state government will bear the cost of covid treatment of journalists of print electronic and digital media madhya pradesh
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने पत्रकारों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए एलान किया कि राज्य के मान्यताप्राप्त और गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों का कोविड-19 का इलाज प्रदेश सरकार कराएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि आज मैंने हमारे पत्रकार साथियों व उनके परिवार के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पत्रकार साथियों का कोविड-19 का इलाज प्रदेश सरकार कराएगी। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के सभी मान्यताप्राप्त और गैर मान्यताप्राप्त पत्रकार साथियों का कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज की चिंता अब सरकार करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, छायाकार, कैमरामेन आदि को कवर किया जाएगा। साथ ही मीडियाकर्मियों के परिवार के सदस्यों के कोविड-19 इलाज की चिंता भी सरकार करेगी।

चौहान ने कहा कि हमने देखा है कि जनता तक जानकारियां पहुंचाते-पहुंचाते अपने पत्रकारिता के धर्म का निर्वाह करते-करते कई हमारे पत्रकार साथी भी संक्रमित हुए हैं और कुछ का दुखद निधन भी हुआ है। इसके अलावा गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन लोगों के लिए राहत भरा एलान किया था, जिनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया हो या जिन बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया हो।


शिवराज सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया और कुछ ऐसे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। वे बच्चे, जिनके पिता, अभिभावक का साया उठ गया और कोई कमाने वाला नहीं है, इन परिवारों को हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed