फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sports officer's son shot himself at shooting academy in Bhopal

Bhopal: शूटिंग अकादमी में खेल अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, हुई मौत; देर रात अकादमी पहुंचे मंत्री सारंग

Mon, 02 Dec 2024 08:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Dec 2024 08:58 AM IST
सार

Bhopal: राजधानी के स्टेट शूटिंग अकादमी में एक खेल अधिकारी के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर खेल मंत्री विश्वास सारंग भी शूटिंग अकादमी पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
Sports officer's son shot himself at shooting academy in Bhopal
शूटिंग अकादमी में खेल अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्टेट शूटिंग अकादमी में एक खेल अधिकारी के नाबालिग बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी करने वाला किशोर यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। सूचना मिलने के बाद देर रात प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी शूटिंग अकादमी पहुंचे थे। आज सुबह मृतक किशोर के परिजन भी भोपाल पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय यथार्थ रघुवंशी पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर का रहने वाला था। उसके पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर के जिला खेल अधिकारी हैं। यथार्थ दो साल से मप्र शूटिंग अकादमी में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। 
विज्ञापन


सोफे में बैठकर सीने में गोली मारी है
रात में गोली चलने की आवाज सुनकर अकादमी का चौकीदार जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि यथार्थ के सीने में गोली लगी है और बारह बोर की शॉट गन का ट्रिगर उसके पैर के नीचे है। ऐसे में पूरी संभावना है कि किशोर ने सोफे पर बैठकर पैर से ट्रिगर दबाकर अपने सीने में गोली मारी है। अकादमी में सीसीटीवी भी लगे हैं, पुलिस ने अकादमी से घटना के समय से पहले से बाद तक का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है। आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में हमीदिया में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से भी कारण जानेगी पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन भोपाल पहुंच गए हैं, लेकिन अभी उनसे कोई पूछताछ नहीं हो सकी है। पीएम के समय परिजनों से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उसने किसी प्रताड़ना, डिप्रेशन या परिजनों से दूर होने के कारण अकेलापन जैसी कोई बात पहले बताई थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed