फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath Alleges Each Other For False Promises in 2018

MP NEWS: शिवराज बोले- कांग्रेस फिर से झूठ पत्र बनाएगी, कमलनाथ का पलटवार- जनता करेगी झूठ के लाक्षागृह को भस्म

Tue, 21 Feb 2023 06:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 21 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवालों का सिलसिला अब महाभारत तक पहुंच गया है। शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस फिर से झूठ पत्र बनाएगी। कमलनाथ ने पलटवार के लिए लाक्षागृह शब्द का इस्तेमाल किया, जो महाभारत में कौरवों ने पांडवों के लिए बनवाया था।
 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath Alleges Each Other For False Promises in 2018
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवालों का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी शुरुआत मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादे सामने लाना मेरी ड्यूटी है। कांग्रेस फिर से झूठपत्र बनाएगी। हालांकि, कमलनाथ ने पलटवार में महाभारत का सहारा लिया और कहा कि जनता भाजपा के झूठ के लाक्षागृह को भस्म करेगी। महाभारत में कौरवों ने पांडवों के लिए लाक्षागृह बनाया था और उसे भस्म कर दिया था। हालांकि, पांडव बच निकले थे।

विज्ञापन


शिवराज और कमलनाथ एक-दूसरे से 2018 के चुनाव घोषणापत्रों को लेकर सवाल कर रहे हैं। अधूरे रह गए वादों को जनता के सामने रख रहे हैं। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कमलनाथ जी ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने और स्वरोजगार के लिए बैंकों से रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया था। भाजपा सरकार ने महिला स्व-सहायता समूह को रियायतें दी है। दो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज भी दिया है। शेष ब्याज सरकार भर रही है। कमलनाथ जी, आपने तो कहा था कि आप रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराएंगे। कितनी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया और नहीं कराया तो क्यों नहीं कराया?
विज्ञापन


कमलनाथ ने इस सवाल का जवाब तो दिया नहीं, उल्टा प्रश्न और कर लिया। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई के साथ शुरुआत की। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहिं सो तस फल चाखा। शिवराज जी, अपने कर्मों का हिसाब आदमी को यहीं देना पड़ता है। आपने झूठ का जो लाक्षागृह बनाया है, जनता उसे जल्दी ही भस्म करने वाली है। आपने अपने झूठ पत्र में वादा किया था कि पुलिस बल में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर प्राथमिकता से भर्ती प्रक्रिया करेंगे। लेकिन महिलाओं की पुलिस में भर्ती तो दूर, हर तरह की पुलिस भर्ती को आपने विवादों में उलझा दिया है। आपका यह षड्यंत्र मध्यप्रदेश की मातृशक्ति कभी नहीं भूलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed