{"_id":"632808b6d496652a620cf710","slug":"shivraj-gave-a-big-relief-to-the-students-who-could-not-take-the-exam-due-to-covid-19-read-more-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPPSC: कोविड-19 की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को शिवराज ने दी बड़ी राहत, जानिए किसे और क्या होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MPPSC: कोविड-19 की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को शिवराज ने दी बड़ी राहत, जानिए किसे और क्या होगा लाभ
Mon, 19 Sep 2022 04:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 04:54 PM IST
सार
MP CM Shivraj Singh Chouhan New Announcement : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड की वजह से परीक्षा से वंचित रह गए छात्रों को बड़ी राहत दी है। एक साल के लिए अधिकतम आयु में तीन साल बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग कोविड-19 की वजह से दो साल परीक्षाओं का आयोजन नहीं कर सका। इस वजह से कई छात्र अधिकतम आयु को पार कर गए। ऐसे छात्रों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत एक साल के लिए आवेदक की अधिकतम आयु को तीन साल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे कई बच्चे मिले हैं, जो परेशान हैं। कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की परीक्षाएं नहीं हुई। दो साल परीक्षा स्थगित हुई थी। इसके कारण कई बच्चे ओवरएज हो गए हैं। उन्होंने मुझसे आग्रह किया था कि परीक्षा न होने के कारण जो बच्चे ओवरएज हुए हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए एक बार के लिए पीएससी में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु की सीमा है, उसे तीन साल के लिए बढ़ाया जाए। ताकि ऐसे बच्चों के साथ न्याय हो सके। छात्रों का पक्ष मुझे पूरी तरह से न्यायपूर्ण लगता है। इस वजह से हम यह फैसला कर रहे हैं कि पीएससी की जो अधिकतम आयु की सीमा थी उसमें एक बार के लिए तीन साल की वृद्धि की जाएगी। इससे बच्चों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
कोविड-19 की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को @ChouhanShivraj ने दी बड़ी राहत, जानिए किसे और क्या होगा लाभ #MPPSC #MPNews #MadhyaPradesh https://t.co/I5B84zzsz9 pic.twitter.com/YBtSy9NxuX
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 19, 2022विज्ञापन