फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   School Timings Changed in Bhopal: Collector Issues Order Amidst Intense Heatwave; Classes to Now Be Held Only

भोपाल में बदला स्कूल का टाइमिंग: भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर का आदेश, अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

Fri, 17 Apr 2026 06:28 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 17 Apr 2026 06:28 PM IST
सार

भोपाल में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और 40 डिग्री के पार पहुंचे तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगी, जबकि प्री-प्राइमरी कक्षाएं भी 12 बजे तक सीमित रहेंगी। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

विज्ञापन
School Timings Changed in Bhopal: Collector Issues Order Amidst Intense Heatwave; Classes to Now Be Held Only
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी Priyank Mishra ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों की कक्षाएं अब दोपहर 12 बजे तक सीमित कर दी हैं। भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


 नया टाइमिंग क्या रहेगा
- कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी
- प्री-प्राइमरी कक्षाएं भी अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी
- यह नियम सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें-नासिक IT विवाद की गूंज भोपाल तक पहुंची, बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़कों पर नारेबाजी से गरमाया माहौल
विज्ञापन



सभी बोर्ड के स्कूल शामिल
यह आदेश एमपी बोर्ड, CBSE, ICSE समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू किया गया है। स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार समय तय कर सकते हैं, लेकिन 12 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी। प्रशासन ने साफ किया है कि पहले से तय परीक्षाएं और जरूरी कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि तेज गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed