फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Revenue inspector arrested taking bribe of five thousand rupees in Rewa,

Rewa: राजस्व निरीक्षक तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छह सौ फीट जमीन किराए से देने के लिए मांगे थे पैसे

Mon, 08 Aug 2022 09:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 09:14 PM IST
सार

रीवा लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रामसिया साकेत ने छह सौ फीट भूमि किराए पर देने के एवज में शिकायतकर्ता सुशील कुमार प्रजापति से रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Revenue inspector arrested taking bribe of five thousand rupees in Rewa,
रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नगर पालिका परिषद साधी में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ रामसिया साकेत ने छह सौ फीट भूमि किराए पर देने के एवज में शिकायतकर्ता सुशील कुमार प्रजापति से रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुशील कुमार प्रजापति मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करते हैं। उसने 20 जुलाई 2022 को नगर पालिका परिषद सीधी में कुल 600 फीट जमीन किराए पर लेने के लिए आवेदन किया था। इसके एवज में नगर पालिका परिषद सीधी के राजस्व निरीक्षक रामसिया साकेत ने जमीन के किराए के पैसों के अतिरिक्त 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी और धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारा आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी राजस्व निरीक्षक ने 2000 रुपये ले लिए गए थे। शेष 3000 रुपये लेते हुए वह सोमवार को  रंगे हाथों ट्रेप किया गया है। राजस्व निरीक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, उप निरीक्षक आकांक्षा पांडे एवं 15 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed