{"_id":"6ae30fdf4fb7126ba6010e2d","slug":"retired-ias-ramesh-thete-arrested-in-nagpur-bhopal-court-warrant-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: धोखाधड़ी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: धोखाधड़ी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 02:50 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को नागपुर के मनीष नगर से गिरफ्तार किया गया है। भोपाल की अदालत में धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मध्य प्रदेश पुलिस और नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। पुलिस उन्हें भोपाल लाने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
रिटायर्ड IAS रमेश थेटे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल स्थित अदालत में जारी मामलों की सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मध्य प्रदेश पुलिस और नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को नागपुर के मनीष नगर इलाके से पूर्व अधिकारी को अपनी हिरासत में लिया। रमेश थेटे प्रदेश केचर्चित अफसर रहे हैं। लोकायुक्त संगठन आय से अधिक संपत्ति मामले में उन पर केस दर्ज कर चुका है। बैंक से कर्ज लेने के मामले में भी वे चर्चा में रहे थे।
यह भी पढ़ें: मंदसौर: नकली दूध बनाने के काले कारोबार का भंडाफोड़, यूरिया और पाम ऑयल समेत अन्य सामग्री जब्त, आरोपी भाई फरार
अदालत में पेश न होने पर वारंट
वर्तमान में नागपुर के मनीष नगर में रह रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश थेटे के खिलाफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े मामले दर्ज हैं। इनमें से धोखाधड़ी और चेक बाउंस का एक मामला वर्तमान में भोपाल की अदालत में लंबित है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान रमेश थेटे लगातार अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। अदालत में पेशी पर निरंतर गैरहाजिर रहने के कारण न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीधी: खांसी की दवा समझकर बुजुर्ग ने पी धान में डालने वाला जहरीला रसायन, हालत बिगड़ने पर रीवा रेफर किया
भोपाल लाने की कानूनी प्रक्रिया
नागपुर के मनीष नगर क्षेत्र से पुलिस टीम ने पूर्व अधिकारी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस दल ने नागपुर में सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। यह प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पुलिस की टीम उन्हें लेकर भोपाल आ रही है। भोपाल पहुंचने पर आरोपी पूर्व अधिकारी को संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है। अदालत में पेशी के बाद आगे की समस्त कार्रवाई न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी।