फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Poll preparedness: EC to visit Bhopal from September 4

MP Election: चुनाव आयोग चार सितंबर से करेगा भोपाल का दौरा; उसके बाद होगी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Sun, 03 Sep 2023 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग चार से छह सितंबर तक भोपाल का दौरा करेगा। चुनाव आयोग के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले चुनाव वाले राज्यों का दौरा करना सामान्य बात है।

विज्ञापन
Poll preparedness: EC to visit Bhopal from September 4
चुनाव आयोग

विस्तार

चुनाव आयोग मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के लिए चार से छह सितंबर तक भोपाल का दौरा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे और अरुण गोयल वाला आयोग पहले ही छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां जा चुका है। सीईसी और दो चुनाव आयुक्तों वाले आयोग के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले चुनाव वाले राज्यों का दौरा करना सामान्य बात है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।
विज्ञापन


तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। जहां तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है। वहीं, मध्यप्रदेश में भाजपा का शासन है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सरकारें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed