फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi Government Formation Cabinet Ministers from Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Jyotiraditya Scindia

MP News: शिवराज और सिंधिया के साथ पांच सांसद बनेंगे मंत्री! इनमें एक महिला भी शामिल, जानिए सूची में कौन से नाम

Sun, 09 Jun 2024 04:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Jun 2024 04:17 PM IST
सार

PM Modi Cabinet: भाजपा को झोली भरकर वोट देने वाले मध्य प्रदेश के कितने सांसदों को मोदी की टीम में जगह मिलेगी यह अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। शिवराज और सिंधिया की जगह मोदी की टीम में पक्की मानी जा रही है। इसके अलावा इन नामों की भी चर्चा है। पढ़िए, रिपोर्ट...।  

विज्ञापन
PM Modi Government Formation Cabinet Ministers from Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Jyotiraditya Scindia
मध्य प्रदेश के यह सांसद मोदी टीम के संभावित चेहरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सबकी निगाहें मध्य प्रदेश पर भी टिकी हुई हैं। ऐसा इसलिए है क्यों प्रदेश में भाजपा को दिल खोलकर वोट दिए हैं। प्रदेश की पूरी की पूरी 29 सीटों पर कमल खिला है। ऐसे में प्रदेश से कितने सांसद मंत्री बनेंगे, यह एक बड़ा सवाल है। अब इस सवाल का जवाब लगभग मिल गया है। मध्य प्रदेश से पांच सांसद मोदी की टीम में शामिल हो सकते हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया,

विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके का नाम शामिल है।

इन नामों की भी थी चर्चा
इससे पहले खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का नाम भी जोरों से चल रहा था। अब इन सभी नामों पर विराम लग गया है। विदिशा से बड़ी जीत दर्ज करने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, धार सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल सांसद दुर्गादास उईके का नाम पर संभावित मोहर लग गई है। ये सभी नेता पीएम मोदी की टी पार्टी में भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कार्यकाल में मप्र से कितने मंत्री बने थे
पिछली मोदी सरकार में प्रदेश से छह मंत्री बनाए गए थे। इनमें डॉ. वीरेंद्र खटीक, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को जगह मिली थी। 


शिवराज और सिंधिया को नेताओं ने दी बधाई
बता दें कि मध्य प्रदेश के सभी सांसद दो दिन से दिल्ली में हैं। इसके अलावा कुछ विधायक भी दिल्ली में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर नेता मध्य प्रदेश भवन में रुके हुए हैं। कई नेता शिवराज सिंह और सिंधिया से मिलने उनके कमरे में पहुंचे और उन्हें बधाई दी। 

भाजपा ने मध्य प्रदेश में किया क्लीन स्वीप
चार जून को सामने आए लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा की देश भर के राज्यों में सीट घट गईं। लेकिन, मध्य प्रदेश की जनता ने पार्टी को झोली भरकर वोट दिए थे। प्रदेश की सभी 29 सीटों से जीतकर भाजपा के नेता सांसद बने हैं। कमलनाथ और दिग्विजय जैसे नेता भी अपने गढ़ वाली सीट नहीं बचा पाए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed