{"_id":"681b1d96bfbe8cc609055bd9","slug":"operation-sindoor-regarding-operation-sindoor-patwari-said-the-whole-country-is-united-the-leader-of-oppos-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले- पटवारी पूरा देश एकजुट, नेता प्रतिपक्ष ने सेना को किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले- पटवारी पूरा देश एकजुट, नेता प्रतिपक्ष ने सेना को किया सैल्यूट
Wed, 07 May 2025 02:21 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 07 May 2025 02:21 PM IST
सार
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जीतू पटवारी ने कहा है कि देश आज गर्व कर रहा है। सेना ने जो कार्रवाई की है, वह गर्व की बात है। हम सब एक जुट हैं, पूरा देश एक जुट है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा हमें हमारी इंडियन आर्मी पर गर्व है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है। मध्य प्रदेश में भी लोग खुशियां मना रहे हैं मिठाइयां बांट रहे। इस ऑपरेशन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटवारी ने कहा है कि देश आज गर्व कर रहा है। सेना ने जो कार्रवाई की है, वह गर्व की बात है। हम सब एक जुट हैं, पूरा देश एक जुट है। ये कार्रवाई पूरे विश्व के लिए एक संदेश है। भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडियो जारी कर कहा कि सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा हमें हमारी इंडियन आर्मी पर गर्व है। हम अपनी सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज पूरा देश सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। और पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के इस निर्णय में उसके साथ है।
यह पूरे विश्व के लिए संदेश
जीतू पटवारी ने कहा कि भारत ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया है, ये पूरे विश्व के लिए एक संदेश है कि भारत माता की धरती पर, भारत की आन-बान-शान पर प्रहार करेगा, वो दुनिया के किसी भी कोने में छोड़ा नहीं जाएगा। पूरा देश एकजुट है, एक साथ है, सेना ने जो कार्रवाई की इससे पूरे देश में हर्ष है। पाकिस्तान की जो ये नफरत वाली नीति है, जो घृणा की नीति है, अब उसको अपने गिरेबान में झांकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जो नफरत उसने फैलाई, उससे ना उसका भला होगा, ना उसके नागरिकों का। एक तरह उसे नफरत की नीति की राजनीति से बचना चाहिए। दुनिया से और देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद एमपी में दिखा उत्साह, सीएम बोले-PM मोदी जो कहते हैं वह होता है
पीएम मोदी और सेना से किया आग्रह
जीतू पटवारी ने पीएम मोदी और भारत की सैन्य ताकतों से आग्रह किया है, कहीं भी आतंकवादी छिपे हों, जो भारत की धरती पर नुकसान करते हों, उन्हें नेस्तोनाबूद कर दो, ताकि भविष्य में कभी भी कोई भी भारत माता पर प्रहार की हिम्मत ना कर सकें। पटवारी ने आगे कहा कि पहलगाम की घटना केवल हमारे नागरिकों की हत्या नहीं थी, बल्कि वो भारत का मूल मर्म, प्रेम-भाईचारे, मोहब्बत के अस्तित्व पर प्रहार था।